साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को है। 176 साल बाद यह ग्रहण माघ महीने की पूर्णिमा को हो रहा है। कहा जाता है चंद्र ग्रहण के दिन भगवान के दर्शन नहीं करने चाहिए। भारतीय ज्योर्तिविज्ञान परिषद के मुताबिक,पृथ्वी चंद्र ग्रहण के प्रभाव वाले क्षेत्र में 04 बजकर 22 मिनट में दाखिल होगी। दरअसल, इस दौरान पृथ्वी की एक आंशिक बाहरी छाया चंद्रमा पर पड़ेगी। आंशिक चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 06:22 बजे से लेकर 07:38 बजे तक चलेगा। आंशिक चंद्र गहण 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा। चंद्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह रात 9 बजकर 39 मिनट पर बाहर निकलेगा। शाम 5 बजकर 40 मिनट से चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। भारत में यह अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। आइए जानते हैं 12 राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का क्या असर पडे़गा।
1. मेष– मेष राशि के जातक पर इस चंद्र ग्रहण से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस दौरान धन अधिक खर्च होगा। इसलिए इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखें। इस दिन आप गुड़ और मसूर की दाल दान करें इससे आपको राहत मिलेगी।
2. वृषभ – वृषभ राशि के जातक को आर्थिक परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। इससे बचने के लिए किसी मंदिर में अनाज दान करें।
3. मिथुन- इस चंद्र ग्रहण से मिथुन राशि के जातक को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इससे बचने के लिए चंद्र ग्रहण के दिन गाय को पालक खिलाएं।
4. कर्क- कर्क राशि के जातक को शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। धन अधिक खर्च होगा। उपाय के लिए आप भगवान शिव जी की पूजा करें, इसके अलावा चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
5. सिंह- सिंह राशि के जातक पर चंद्र ग्रहण के कारण गुस्सा बढ़ेगा। धन अधिक खर्च होगा। उपाय के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें इसके अलावा किसी धार्मिक किताब का दान करें।
6. कन्या- कन्या राशि के जातक पर चंद्र ग्रहण का असर मिला-जुला होगा। धन लाभ के योग हैं लेकिन धन खर्च भी होगा। सेहत का ख्याल रखें। चंद्र ग्रहण दोष से बचने के लिए गाय को पालक खिलाएं। भाई बहनों में प्यार और बढ़ेगा।
7. तुला- तुला राशि के जातकों की मानसिक चिंता बढे़गी। धन लाभ के योग हैं। खर्चे बढ़ेंगे। घर में श्री सूक्त का पाठ करें तथा जरुरतमंद को अनाज दान करें।
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों का मानसिक तनाव बना रहेगा। धार्मिक कार्य करने से मानसिक तनाव कम हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दिन श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
9. धनु- धनु राशि के जातक को धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें तथा गाय को केला खिलाएं।
10. मकर- मकर राशि के जातक को आर्थिक नुकसान हो सकता है। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। घर में श्री सुंदरकांड का पाठ करें और तिल का दान करें।
11. कुंभ- कुंभ राशि के जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसों की तंगी दूर होगी। अपनी सेहत का ख्या रखें। घर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
12. मीन– मीन राशि वालों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। घर में श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।