चाणक्य नीति में मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई नीतियां बताई गई हैं। जिसके माध्यम से ये पता चलता है कि मनुष्य को किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार करना चाहिए। जिससे उसे परेशानियों का सामना न करना पड़े। कहते हैं जो व्यक्ति चाणक्य की नीतियों को समझकर उसे अपने जीवन में उतार लेता है वो हर संकट से आसानी से उभर सकता है। जानिए चाणक्य नीति में ऐसी कौन सी 4 चीजें बताई गई हैं जिसमें इंसान को थोड़ी भी शर्म नहीं करनी चाहिए।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को धन से जुड़े मामलों में शर्म नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे अपना नुकसान होने की संभावना रहती है। जो व्यक्ति धन से जुड़े मामलों में शर्म करता है उसे भारी नुकसान उठाना पड़ता है। जैसे किसी व्यक्ति को आपने उधार पैसे दिए हैं लेकिन उससे अपना ही पैसा वापस मांगने में आपको शर्म आ रही है तो इससे आपको धन की हानि होगी। ऐसे में सामने वाला व्यक्ति आपकी इस आदत का फायदा उठाते हुए अगली बार दोबारा से पैसा मांगने में भी शर्म नहीं करेगा।

चाणक्य कहते हैं किसी भी व्यक्ति को भोजन करने में भी शर्म नहीं करनी चाहिए। आमतौर पर देखा जाता है कि किसी रिश्तेदार या अजनबी के घर में भोजन करते हुए लोग शर्म महसूस करते हैं और अपनी भूख से कम खाना खाते हैं। चाणक्य कहते हैं कि इंसान को कभी भी अपनी भूख नहीं मारनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर आप भूखे ही रह जायेंगे। (यह भी पढ़ें- December Rashifal 2021: ज्योतिष अनुसार इन 4 राशि वालों को पैसा और शोहरत दिलाएगा दिसंबर का महीना, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल)

चाणक्य नीति अनुसार तीसरी चीज जिसमें इंसान को बिल्कुल भी शर्म नहीं करनी चाहिए वो है ज्ञान लेने में। कहते हैं एक अच्छा विद्यार्थी वो है जो अपने गुरु या टीचर से बिना झिझक और शर्म के अपने सभी सवालों का जवाब प्राप्त कर लेता है। ऐसा विद्यार्थी के पास ज्ञान की कोई कमी नहीं रहती और जो शर्म करता है उसके पास ज्ञान की कमी रह जाती है। जिसका नुकसान उसे आगे भुगतना पड़ा है। (यह भी पढ़ें- शनि ग्रह की प्रिय राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, क्या करियर में मिलेगी तरक्की? जानिए)