Chanakya Neeti: चाणक्य की नीतियां आज के समय में काफी लोग पढ़ना पसंद करते हैं। क्योंकि इनकी नीतियों में मानव समाज से संबंधित हर एक समस्या का बड़ा ही सरल समाधान मिल जाता है। चाणक्य ने वैसे तो अपने समय की राजनीति को देखते हुए चाणक्य नीति ग्रंथ बनाया था। लेकिन इनकी इन्हीं राजनीतिक नीतियों में ही मानव समाज के कल्याण का रहस्य भी छिपा है। यहां आप जानेंगे जीवन में सुख और समृद्धि के लिए चाणक्य ने क्या बाते बताई हैं…
क: काल: कानि मित्राणि को देश: कौ व्ययागमौ।
कस्याऽडं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुंहु।।
– चाणक्य की इस श्लोक में कहा गया है कि हमे कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हमारा सच्चा मित्र कौन है। साथ ही इस बात को भी समझना चाहिए कि मित्र के वेश में शत्रु कौन-कौन है। अगर हम अपने शत्रु को अपना दोस्त समझते रहेंगे तो सफलता कभी नहीं मिल पायेगी। इसलिए सही दोस्त की पहचान आवश्यक है।
– चाणक्य नीति अनुसार हमेशा इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि जहां आप काम कर रहे हैं उस स्थान, शहर के हालात कैसे हैं। कार्यस्थल पर काम कर रहे लोग कैसे हैं। यदि इन बातों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे तो सफलता मिलने की ज्यादा संभावना रहेगी।
– चाणक्य कहते हैं कि सफल और समझदार व्यक्ति वही होता है जिसे अपने आय और व्यय की सही जानकारी हो। जो व्यक्ति अपनी आय को देखते हुए धन खर्च करता है वह जीवन में सुख पाता है और उसे धन संबंधी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता। तो वहीं जो लोग आय से ज्यादा खर्च करते हैं वो जीवन पर दुखी रहते हैं ऐसे लोगों के पास पैसा होते हुए भी इनकी आर्थिक स्थिति कभी मजबूत नहीं हो पाती।
[bc_video video_id=”6017679324001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– इस बात का भी हमेशा ध्यान रखें कि जहां आप काम कर रहे हैं वहां का प्रबंधक, कंपनी, संस्थान या बॉस कैसा है। हमे ठीक वैसे ही काम करना चाहिए जिससे संस्थान को लाभ मिलता है। यदि आपकी संस्थान को लाभ होगा तो आपकी भी तरक्की होगी।
– चाणक्य कहते हैं कि किसी भी काम की शुरुआत करते समय इस बात का पता होना चाहिए कि हम क्या क्या कर सकते हैं। वही काम हमे करना चाहिए जिसे हम कर पाने में सक्षम हों। यदि शक्ति से अधिक काम हाथ में लेंगे तो असफलता का सामना करना पड़ सकता है।