Chanakya Niti In Hindi: आज के समय में बिना धन के कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। हर छोटी मोटी जरूरतों के लिए धन की जरूरत पड़ती है। इसी के साथ बुरे समय के लिए भी धन की बचत करके रखना जरूरी होता है। क्योंकि कब कैसा समय आ जाये ये कोई नहीं जानता। चाणक्य ने अपनी नीतियों में धन से संबंधित कई जरूरी बातें बताई हैं जिसे अपनाने से व्यक्ति की पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
चाणक्य नीति कहती है कि धन का इस्तेमाल बेहद ही सोच समझकर करना चाहिए। जो व्यक्ति बुरे कार्यों में धन खर्च करता है उसके धन का नाश हो जाता है। कभी भी बेईमानी से धन प्राप्त करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा धन व्यक्ति के जीवन का सुख चैन छीन लेता है। मां लक्ष्मी भी उन्हीं पर मेहरबान रहती हैं जो व्यक्ति पैसा सदैव ईमानदारी और सही कार्यों से कमाता है।
चाणक्य नीति कहती है कि इंसान को बुरे वक्त के लिए हमेशा धन की बचत करके रखनी चाहिए। क्योंकि मुश्किल घड़ी में एक धन ही हमारा दोस्त होता है। अगर आपके पास धन है तो मुश्किल से मुश्किल समय आसानी से पार हो जाता है। धन ही व्यक्ति के जीवन में सच्चे मित्र की भूमिका निभाता है। इसलिए इंसान को हमेशा पैसा एकत्र करके रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- अपनी मर्जी के मालिक होते हैं मूलांक 7 वाले, MS Dhoni और कैलाश खेर की बर्थ डेट का भी यही है मूलांक
जो व्यक्ति आय से अधिक धन खर्च करता है वो हमेशा परेशान रहता है। धन का खर्च हमेशा जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए। चाणक्य नीति अनुसार धन संपत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है जो आपको सम्मान दिलाता है और आपदाओं से जुझने में समर्थ बनाता है। यह भी पढ़ें- मिथुन और तुला वालों पर कब से चल रही है शनि ढैय्या और इन्हें कब मिलेगी मुक्ति, जानिए
धन किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने से ही हासिल होता है। सफल होने के लिए आपको पहले लक्ष्य निर्धारित करना पड़ता है। फिर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। चाणक्य नीति कहती है कि किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि पहले अपने आप से तीन प्रश्न जरूर करें- पहला प्रश्न मैं ये काम क्यों कर रहा हूं, दूसरा प्रश्न क्या में इसमें सफल हो पाऊंगा और तीसरा प्रश्न इस काम का परिणाम क्या होगा? जब इन तीनों सवालों के जवाब मिल जाएं तब ही कोई काम शुरू करें।