Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य एक कुशल कूटनीतज्ञ, राजनीतिज्ञ और बुद्धिजीवी थे। इन्हें विभिन्न विषयों का गहन ज्ञान था। इनकी नीतियों ने ही चंद्रगुप्त जैसे साधारण से बालक को सम्राट बना दिया। इन्होंने अपने जीवन में कठिन से कठिन परिस्थितियों में कभी हार नहीं मानी और कभी धैर्य नहीं खोया। इनकी नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसे कार्यों के बारे में बताया है जिन्हें करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

जहां होता है ज्ञानियों का सम्मान: चाणक्य नीति के एक श्लोक में बताया गया है कि जिन घरों में ज्ञानियों का सम्मान होता है वहां लक्ष्मी जी की सदैव कृपा बनी रहती है। क्योंकि ज्ञानी व्यक्ति आपको सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है जिससे आप जीवन में सफल होते हैं। चाणक्य कहते हैं कि मूर्खों से प्रशंसा से प्रसन्न सुनने के बजाय ज्ञानी व्यक्ति की डांट सुनना ज्यादा लाभप्रद रहता है। इसलिए मनुष्य को सदैव ज्ञानी लोगों की संगति में रहना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।

अन्न का सम्मान: चाणक्य कहते हैं कि जिन घरों में अन्न का भंडारण उचित तरीके से किया जाता है और इसी के साथ अन्न का सम्मान भी होता है ऐसे घरों में किसी चीज का कभी कोई अभाव नहीं रहता। अन्न का सम्मान करने वाले घरों में देवी लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। जो लोग अन्न का सम्मान नहीं करते उनके पास लक्ष्मी कभी नहीं ठहरतीं। यह भी पढ़ें- मिथुन राशि में बुध के प्रवेश से बनेगा बुधादित्य योग, जानिए किन राशियों पर इसका पड़ेगा शुभ प्रभाव

पति-पत्नी के बीच समर्पण भाव: कहते हैं कि जिस घर का माहौल शांत और खुशनुमा होता है वहां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस घर में पति-पत्नी प्रेम पूर्वक रहते हैं और एक दूसरें का सम्मान करते हैं। वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। वहीं जिस घर में पति-पत्नी बात-बात पर झगड़ते रहते हैं वहां दरिद्रता का वास होता है। इसलिए घर का माहौल सदैव शांतिपूर्ण रखना चाहिए।