Makar Rashi Ka Varshik Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। वहीं शनि ग्रह को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। मतलब शनि ग्रह व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही हर व्यक्ति को जीवन में तीन बार शनि देव की साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है। वहीं इस समय मकर राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में शनि देव मेहनत बहुत कराते हैं। साथ ही इस चरण मे मानसिक अशांति बनी रहती है लेकिन भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही तरक्की होती है।

वहीं अगर हम मकर राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में कोई ग्रह नहीं है। वहीं दूसऱे भाव में खुद आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं। साथ ही तीसरे भाव मे राहु और चतुर्थ भाव में गुरु बृहस्पति हैं। वहीं आठवें भाव में चंद्र तो वहीं नवम भाव में केतु ग्रह स्थित रहेंगे। साथ ही 11वें भाव में बुध और शुक्र तो वहीं 13वें स्थान में मंगल और सूर्य रहेंगे। इस साल मई में अब गुरु ग्रह पंंचम भाव में आएंगे, तो आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही सभी कार्य बनेंगे। आपके चतुर्थ भाव में राहु और गुरु का चांडाल दोष बना हुआ था जो अब हट गया है। इसलिए जनवरी से आपको गुरु बृहस्पति शुभ प्रदान करेंगे। साथ ही शनि देव धन स्थान में बैठकर धनलाभ कराएंगे। वहीं राहु ग्रह तीसरे भाव में बैठकर आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं मकर राशि (Makar Rashifal 2024) वालों को साल 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा… 

मकर राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Makar Zodiac In 2024)

अगर आप लोग इस साल कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो 1 मई के बाद करें। क्योंकि 1 मई को गुरु ग्रह आपके पंचम भाव पर संचरण करेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोग इसके बाद नौकरी बदल सकते हैं। साथ ही जहां आप नौकरी कर रहे हैं, वहां आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। वहीं गुरु की दृष्टि भाग्य, इनकम और लग्न भाव पर रहेगी। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। 

मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Makar Zodiac In 2024)

साल 2024 आपको 2024 के मुकाबले काफी अच्छा रहेगा। इस साल आपको नौकरी और काम- कारोबार में लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापार अच्छा चलेगा। वहीं धनलाभ होगा। साथ ही अप्रैल के बाद वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। बैंक- बैलेंस में भी बढ़ोतरी होगी। इस साल जुए- सट्टे से दूर रहें, वरना नुकसान हो सकता है। 

मकर राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Makar Zodiac In 2024)

छात्रों के लिए साल 2024 सफलता भरा साबित होगा। वहीं गुरु जब 1 मई को पंचम भाव में आ जाएंगे। तो आपको विशेष लाभ होगा। आप कोई उच्चा शिक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही आपके नंबर इस समय अच्छे आ सकते हैं। वहीं आप विदेश में जाकर एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। मतलब नौकरी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married Life And Relationship Of Makar Zodiac In 2024)

अगर आपके प्रेम- संबंध और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस साल आपके संबंधों में सुधार आएगा। क्योंकि साल 2023 रिश्तों को लेकर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। मतलब आप लोगों को वैवाहिक जीवन और ऑफिस बगेरा में जो तनाव का सामना करना पड़ रहा था, उससे अब छुटकारा मिलेगा। वहीं अप्रैल के बाद आपके विवाह और प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के लिए समय खुशनुमा रहेगा। 

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य 2024 (Health Of Makar Zodiac In 2024)

साल 2024 आपको सेहत के लिहाज शुभ साबित होगा। सेहत को लेकर कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। लेकिन कुछ ऐसे महीने हैं जिनमें आपको सावधान रहना चाहिए। मतलब 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वहीं 15 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक स्वास्थ्य को लेकर सावधानी नहीं बरतें। वहीं दिसंबर के महीने में भी आपको सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 

करें ये महा उपाय 2024 (Remedy For Makar Zodiac 2024)

पूरी साल आपको भगवान शिव की आराधन करनी है। साथ ही सोमवार के दिन आपको शिवलिंग पर कच्चा दूध और शहद चढ़ाना है। वहीं पूरी साल हनुमान चालीसा का पाठ करें। वहीं शनिवार का व्रत रखें। साथ ही काले तिल, सरसों के तेल का दान शनिवार के दिन करें।