Negative and Positive traits of Cancer: 21 जून से 22 जुलाई के बीच जन्म लेने वाले कर्क राशि के जातक सभी राशियों में सबसे प्यारे होते हैं। इस राशि के जातक दयालु, सहानुभूतिपूर्ण, भरोसेमंद और वफादार होते हैं। ये लोग अन्य लोगों की तुलना में बहुत संवेदनशील होते हैं और इस प्रकार, अपने आस-पास के लोगों के वाइब्स से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। इस राशि के कई खास गुणों में से एक यह है कि इस राशि के लोग गहराई से और बिना शर्त प्यार करते हैं। संवेदनशील और दयालु होने के अलावा मजाकिया भी होते हैं और उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर भी होता है। ऐसे लोग एक समान व्यक्तित्व वाला साथी चाहते हैं।
बेहद संवेदनशील होते हैं
दूसरों की ज़रूरतों के प्रति सहानुभूति रखने के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए जाने जाने वाले, कर्क राशि के लोग अपने आसपास के सबसे संवेदनशील लोगों में से एक होते हैं। उनकी संवेदनशीलता ही वह कारण है कि वे दूसरे लोगों की भावनाओं को सर्वोत्तम तरीके से समझने में सक्षम होते हैं। हालांकि, उनका यही व्यवहार उन्हें जीवन की विभिन्न चुनौतियों को स्वीकार करना कठिन बना देता है।
भावुकता इनके ऊपर होती है हावी
कर्क राशि वाले बेहद भावुक होते हैं। जबकि भावनाओं का होना अच्छा है, लेकिन उनकी अधिकता आपको कमजोर बना देगी। ठीक ऐसा ही इस राशि के साथ होता है जो जीवन की कठिनाइयों का अच्छी तरह से सामना नहीं कर पाता है। उनका अत्यंत संवेदनशील स्वभाव भी उन्हें पास्ट लाइफ के अच्छी चीजों में जीने के लिए प्रेरित करता है और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं।
बहुत जल्दी चिढ़ जाते हैं
जबकि हम सभी को कभी न कभी दूसरों से द्वेष होता है। लेकिन कर्क राशि के जातक वास्तव में किसी से गुस्सा हो जाते हैं तो फिर वह इस बात को कभी नहीं भूलते कि उन्हें किसने चोट पहुंचाई है। भले ही वह बरसों पहले ही क्यों न हुई हो! इसके साथ ही इस राशि के लोग बहुत, छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाते हैं, क्योंकि इन्हें ज्यादा मजाक पसंद नहीं होता है।
पजेसिव नेचर
यदि आप उनके लिए मायने रखते हैं, तो वे आपके बारे में पजेसिव होंगे। थोड़ा मालकियत अच्छा लगता है लेकिन इसकी बहुत अधिक मात्रा आपको फंसा हुआ महसूस करा सकती है। एक कर्क राशि के जातक को निरंतर आश्वासन की आवश्यकता होती है कि दूसरा व्यक्ति उसका है। वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण लोगों को खोने के बारे में चिंतित होते हैं।
चीजों को छिपाने में माहिर
कर्क राशि वालों की सबसे सामान्य आदतों में से एक है किसी भी चीज को राज़ रखना। यहां तक कि अगर आप उनके पति/पत्नी हैं, तो संभावना है कि आपका साथी आपसे बहुत कुछ छुपा रहा हो। लेकिन ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे कुछ गलत कर रहे हैं, बल्कि इसलिए कि यह उनके स्वभाव में है। कर्क राशि वाले कभी भी अपने जीवन के बारे में किसी को नहीं बताते।