Horoscope Today, Daily Rashifal 09 August 2022: मेष : आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। रुका कार्य बनेगा। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष : जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति में सुधार हो सकता है।

मिथुन : शिक्षा में उन्नति संभावित है। व्यवसाय में लाभ होगा। धन प्राप्ति की सम्भावना है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें।

कर्क : व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी । शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें।

सिंह : जॉब में सफलता है। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। ज़मीन क्रय की योजना बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : आईटी व मीडिया जॉब के लिए शुभ है। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। राजनीति में लाभ होगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला : आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शुक्र गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

वृश्चिक : छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

धनु : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी से आपसी मतभेद भी हो सकते हें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर : जॉब में सफलता मिलेगी। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी।

कुंभ : जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन : जॉब व व्यवसाय में लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी से आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।