Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और दुर्गा मां की अराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है इस दिन गणपति जी और मां दुर्गा की विधि विधान पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी के साथ इस दिन के कुछ ज्योतिषीय उपाय बताए जाते हैं जिन्हें करने से बुध ग्रह मजबूत होने के साथ करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। जानिए बुधवार के उपाय।

इन चीजों का करें दान: बुधवार को दान करना करियर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इस दिन हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप जरूरतमंदों को मूंग दाल, हरे रंग की कपड़े या फिर सुहागिन महिलाओं को चूड़ियां दान कर सकते हैं। मान्यता है ऐसा करने से करियर में प्रगति होने लगती है।

करें गणेश वंदना: इस दिन गणेश जी की विधि विधान पूजा करें और पूजन के समय उनके मंत्रों का जाप जरूर करें। खासतौर से इस दिन लाभ प्राप्त करने के लिए ‘ॐ ग्लौम गणपतयै नमः’ मंत्र का जाप जरूर करें। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

करें ये खास उपाय: अगर बुधवार के दिन कोई किन्नर दिख जाए तो उसे कुछ पैसे या फिर श्रृंगार की सामग्री दान करें। मान्यता है ऐसा करने से धन, कारोबार, शिक्षा हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। (यह भी पढ़ें- Rashifal: 2022 इन 5 राशि वालों के लिए हो सकता है बेहद लकी, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ)

दुर्गा सप्तशती का करें पाठ: इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना फलदायी माना जाता है। अगर समय का अभाव है तो 12 वें अध्याय और कुंजीकास्तोत्र का पाठ कर लेना चाहिए।

कार्य में सफलता के लिए: बुधवार के दिन घर से बाहर निकलते समय सिंदूर का तिलक लगा लें। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें। अगर हरे रंग के कपड़े नहीं है तो हरा रुमाल या फिर कोई कपड़ा इस रंग का साथ रखें। इससे काम बनने के आसार बढ़ जाते हैं।

परेशानियों से निजात पाने के लिए: इस दिन गाय को घास खिलाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि साल में कम से कम एक बार बुधवार के दिन अपने वजन के बराबर घास खरीदकर गौशाला में दान करनी चाहिए।