Budhaditya Yoga In August 2021: ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ योगों के बारे में बताया जाता है। जिसमें से एक शुभ योग है बुधादित्य योग। ये योग किसी एक राशि में बुध और सूर्य के मिलने से बनता है। सूर्य को आदित्य भी कहते हैं इसलिए इस योग का नाम बुधादित्य योग पड़ा है। अगस्त में 9 तारीख को बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे और 17 अगस्त को सूर्य भी इसी राशि में आ जायेंगे। तो दोनों ग्रहों के एक राशि में होने से 17 अगस्त से 25 अगस्त तक सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा। जानिए किन राशियों के लिए ये योग सबसे अधिक फलदायी साबित होने वाला है।

मिथुन राशि: बुध इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिष अनुसार बुधादित्य योग मिथुन जातकों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। इस योग के बनने से आपके कार्य तेजी से पूरा होने लगेंगे। पैसों संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कहीं से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। वेतन में वृद्धि होने की संभावना है।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी ये योग विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। खासकर कन्या राशि के व्यापारियों को इस योग के बनने से सफलता हासिल होने की संभावना रहेगी। किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा रहेगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। इनकम बढ़ने के आसार रहेंगे।

तुला राशि: इस योग के बनने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाएगी। धन में वृद्धि होने के साथ मान-सम्मान बढ़ने के भी आसार रहेंगे। करियर में अच्छी सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सौभाग्य में वृद्धि होगी। (यह भी पढ़ें- फिरोजा रत्न पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की है मान्यता, जानिए किन राशियों के लिए लाभकारी)

कुंभ राशि: इस योग के शुभ प्रभाव से करियर में उन्नति मिलने के आसार रहेंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। सैलरी में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। (यह भी पढ़ें- व्यापार में प्रगति और कर्ज से छुटकारे के लिए रुद्राभिषेक माना गया है फलदायक, जानिये विधि-विधान)