Mercury Transit In Gemini 2021: कुंडली में बुध और सूर्य के एकसाथ होने से बुधादित्य योग बनता है। जिसका प्रभाव ज्यादातर लोगों पर शुभ ही पड़ता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि बुधादित्य योग के प्रभाव से धन, वैभव, मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये योग व्यक्ति के भाग्य को प्रभावी बना देता है। 7 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है जहां पहले से ही सूर्य ग्रह भी मौजूद है। इन दोनों ग्रहों के मिलने से मिथुन राशि में बुधादित्य योग बनेगा। जानिए इस योग का किन राशियों पर शुभ असर पड़ रहा है।
मिथुन: धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा रहेगा। काम के चलते यात्रा करने पड़ेगी लेकिन उससे मुनाफा मिलने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी।
तुला: लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। बिजनेस की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। यह भी पढ़ें- शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से घर में टिकता है पैसा, ऐसी है मान्यता
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को इस योग से लाभ मिलेगा। धन का सही निवेश करके लाभ काम पायेंगे। लव लाइफ में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे।
धनु: शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नई नौकरी के आसार हैं। इनकम में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- चेहरे पर इन जगहों पर तिल होना भाग्यशाली होने का है सूचक, ऐसे लोग होते हैं धनवान
कुंभ: आपके लिए समय अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नये काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। यह भी पढ़ें- बहुत इमोशनल होते हैं इन 4 राशि के जातक, इनकी इसी कमजोरी का लोग उठाते हैं फायदा
मीन: धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी निकट सहयोगी की सहायता से बिगड़े हुए कार्यों में सुधार हो सकता है। किसी नए प्रदेश स्थान पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन के भी प्रबल योग बन रहे हैं।