Budhaditya Yoga In Virgo Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य और बुध की युति से ‘बुधादित्य योग’ का निर्माण होता है। ये योग अपार सफलता दिलाने वाला माना जाता है। सूर्य 17 सितंबर से कन्या राशि में गोचर कर रहा है और 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। 2 अक्टूबर को बुध ग्रह भी कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य और बुध के कन्या राशि में एक साथ आने से बुधादित्य योग बनेगा जो 17 सितंबर तक रहेगा। जानिए ये 15 दिन की अवधि किन 3 राशियों के लिए सबसे लाभकारी होने वाली है।

वृषभ: इस राशि वालों को इस दौरान लाभ मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। काम की अधिकता रहेगी। खर्च बढ़ेंगे लेकिन लेकिन पैसों संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नौकरी बदलने के लिए समय उत्तम है। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। बिजनेस में विस्तार होगा। साझेदारी के काम में जबरदस्त मुनाफा होने के आसार हैं।

कन्या: इस राशि वालों के लिए समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। काम के चलते की गई यात्रा से धन लाभ होने की पूरी उम्मीद रहेगी। मेहनत का आपको पूर्ण फल मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। नये काम की शुरुआत करने के लिए भी समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। (यह भी पढ़ें- लविंग, केयरिंग और क्यूट मानी जाती हैं इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां, इनका प्रेम विवाह होने की रहती है संभावना)

मीन: इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में तरक्की मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यस्थल में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। साझेदारी के काम में मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा दिखाई दे रहा है। हर क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।