Budh Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए यह गोचर शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव 24 मार्च को गुरु की स्वराशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध ग्रह का संबंध व्यापार, बुद्धि, तर्क शक्ति से माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
कर्क राशि: आपकी राशि से बुध देव का गोचर नवम भाव में होगा, जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहां आपको फायदा होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही करियर में ग्रोथ की संभावना है। व्याापार के संबंध से आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ साबित हो सकती है। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव है और ज्योतिष के अनुसार चंद्र देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी रह सकता है।
मिथुन राशि: आपके लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपके दशम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे करियर और कर्मक्षेत्र का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा। जिससे ऑफिस में आपकी वाहवाही हो सकती है। साथ ही अगर आप नई जॉब के लिए प्रयासरत हैं, तो इस समय आपको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। या अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Ketu Gochar 2022: डेढ़ साल बाद केतु बदलेंगे राशि, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर काम में सफलता के योग
वृष राशि: आपकी गोचर कुंडली में बुध ग्रह 11वें भाव में संचरण करेंगे, जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। नया व्यापार करने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं व्यापार में इस समय आपको अच्छा मुनाफा संभव है। अगर आप फिल्म, मीडिया या मार्केटिंग की लाइन से जुड़े हुए हैं, तो यह समय आपके लिए शानदार रहने वाला है। (यह भी पढ़ें)- Holi 2022: इस साल 3 राज योग में मनाई जाएगी होली, जानिए होलिका दहन मुहूर्त, महत्व और सब कुछ