Budh Rashi Parivartan Tula 2021: बुध का तुला राशि में प्रवेश 2 नवंबर को होने जा रहा है और 22 नवंबर तक बुध इसी राशि में मौजूद रहेगा। बुध ग्रह की ये चाल जहां कुछ लोगों के लिए सौभाग्य लाएगी तो कुछ के लिए परेशानी लेकर भी आने वाली है। बुध ग्रह व्यापार और संचार के लिए प्रमुख कारक है। बुध अपनी मित्र राशि तुला में गोचर कर रहा है। जानिए इस गोचर का किन 4 राशि वालों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ रहा है।
कन्या: बुध का गोचर आपके आर्थिक मामलों के लिए शुभ साबित होगा। इस अवधि में आप अच्छा धन प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पदोन्नति के आसार रहेंगे। कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे भविष्य में अच्छा खासा मुनाफा होने के आसार रहेंगे।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का गोचर बेहद ही लाभप्रद साबित होगा। इस अवधि के दौरान वांछित परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। व्यापार में तरक्की मिलेगी। करियर के लिए ये गोचर फायदेमंद साबित होगा। नौकरी करने वाले जातकों को अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। किसी मित्र की सहायता से धन लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। (यह भी पढ़ें- मासिक राशिफल, नवंबर 2021: वृष, धनु समेत 5 राशि वालों को इस महीने धन लाभ होने के आसार, जानिए बाकियों का क्या रहेगा हाल)
मकर: मकर राशि वालों के लिए यह समय फलदायी रहने वाला है। करियर में तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन के लिए भी ये गोचर अनुकूल है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। कोई फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए ये गोचर शानदार रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके काम की हर कोई प्रशंसा करेगा। काम के चलते यात्रा करनी पड़ेगी जिससे धन लाभ होने के भी आसार रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी। नये काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। रूके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। (यह भी पढ़ें- नवंबर में इन 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, धन-धान्य की नहीं होगी कोई कमी)