Budh Rashi Privartan 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। बुध ग्रह की बात करें तो ये एक युवा और ऊर्जावान ग्रह है। इसे बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में इसकी मजबूत स्थिति व्यक्ति को बौद्धिक रूप से शक्तिशाली बनाती है। ये मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है। अपनी स्वराशि कन्या में ये उच्च का होता है और गुरु की राशि मीन में नीच का हो जाता है। जानिए 2022 में बुध ग्रह कब किस राशि में रहेगा मौजूद और किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ।

बुध गोचर की तिथियां:
-6 मार्च दिन रविवार कुंभ राशि
-24 मार्च दिन गुरुवार मीन राशि
-8 अप्रैल दिन शुक्रवार मेष राशि
-25 अप्रैल दिन सोमवार वृषभ राशि
-2 जुलाई दिन शनिवार मिथुन राशि
-17 जुलाई दिन रविवार कर्क राशि
-1 अगस्त दिन सोमवार सिंह राशि
-21 अगस्त दिन रविवार कन्या राशि
-26 अक्टूबर दिन बुधवार तुला राशि
-13 नवंबर दिन रविवार वृश्चिक राशि
-3 दिसंबर दिन शनिवार धनु राशि
-28 दिसंबर दिन बुधवार मकर राशि
-30 दिसंबर दिन शुक्रवार धनु राशि

राशियों के अनुसार बुध के गोचर का प्रभाव:
-मेष राशि में बुध का प्रवेश कर्क, तुला और सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल रह सकता है।
-वृषभ राशि में बुध का गोचर कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होगा।
-मिथुन राशि में बुध का गोचर मिथुन, कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।
-कर्क राशि में बुध का गोचर मिथुन, कन्या और मकर वालों के लिए अच्छा रहेगा।
-सिंह राशि में बुध का गोचर कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।
-कन्या राशि में बुध का गोचर मिथुन, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।
-तुला राशि में बुध का गोचर वृषभ, कन्या और मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

-वृश्चिक राशि में बुध का गोचर कर्क, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा।
-धनु राशि में बुध का गोचर मेष, सिंह और कुम्भ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।
-मकर राशि में बुध का गोचर कन्या, कर्क और वृषभ वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
-कुंभ राशि में बुध का गोचर तुला, वृश्चिक और मकर वालों के लिए शुभ रहेगा।
-मीन राशि में बुध का गोचर मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा।

(यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों की लड़कियां अच्छी बहू होती हैं साबित, ससुराल वालों के लिए मानी जाती हैं लकी)