Attractive Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में राशियों के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, पसंद-नापसंद, करियर, धन, स्वास्थ्य आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं राशियों से हम ये भी जान सकते हैं किन राशि के लड़के सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव और चार्मिंग होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 4 राशियों के बारे में बताया गया है जिनसें जुड़े लड़कों की तरफ लड़कियां सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के लड़के प्रेम के मामले में लकी माने जाते हैं। माना जाता है कि इनकी तरफ महिलाएं सबसे जल्दी आकर्षित होती हैं। ये स्वभाव से हंसमुख होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। इन्हें लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इनका आकर्षक व्यक्तित्व ही इनके लिए काफी है। ये काफी रोमांटिक होते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लड़के भी काफी चार्मिंग माने जाते हैं। इन्हें लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती। ये काफी व्यवहारिक और बातूनी होते हैं। इनके बात करने का अंदाज काफी अट्रैक्टिव होता है। जिससे लड़कियां इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। ये काफी फ्रेंडली नेचर के होते हैं। (यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियों का माना जाता है बॉसी नेचर, ऑफिस हो या घर हर जगह अपनी चलाना करती हैं पसंद)

तुला राशि: इस राशि के लड़कों की आंखों में एक अजीब सी कशिश होती है। इनका अंदाज बाकी राशि के लड़कों से काफी अलग होता है। ज्योतिष अनुसार तुला राशि के लड़कों की लड़कियां दीवानी होती हैं। इस राशि के लड़के अपने पार्टनर को काफी चाहने वाले और उसकी केयर करने वाले होते हैं। ये रोमांटिक नेचर के होते हैं। (यह भी पढ़ें- इन 5 राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती और ढैय्या, इनमें से 3 राशियों को जल्द मिलेगी इससे मुक्ति)

मकर राशि: इस राशि के लड़के देखने में काफी आकर्षक होते हैं। इनसे लड़कियां काफी जल्दी इंप्रेस हो जाती हैं। ये काफी रोमांटिक और केयरिंग नेचर के होते हैं। इनके लिए प्यार ही सबकुछ होता है। ये बोलने चालने में एक्सपर्ट होते हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष शास्त्र अनुसार सौभाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लोग, जिनके हाथों में होती है विष्णु रेखा)