Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार जन्म तारीख और मूलांक से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाने जा सकता है। हर मूलांक के लोगों का स्वभाव अलग-अलग होता है। किसी में कुछ विशेषताएं होती हैं तो किसी में कुछ। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 2 वालों के बारे में। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक के लड़कों का स्वभाव काफी केयरिंग और रोमांटिक होता है। ये अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते हैं। इनके अंदर एक अच्छा पति बनने के सारे गुण होते हैं।
मूलांक 2 वाले लोग सबके प्यारे होते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है। ये बातचीत करने में काफी माहिर माने जाते हैं। लड़कियां इस मूलांक वाले लोगों की तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। रिश्ते बनाने में ये लोग सबसे आगे रहते हैं। ये बातों ही बातों में किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये अपनी पत्नी के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। उनकी हर बात मानते हैं। लाइफ के जरूरी निर्णय ये बिना उनकी राय लिए नहीं लेते। अपने पत्नी को खुश रखने की ये हर संभव कोशिश करते हैं। इनके लिए रिश्ते काफी अहमियत रखते हैं।
इस राशि के लड़के काफी इमोशनल होते हैं जिस कारण इन्हें कोई भी बात बहुत जल्दी बुरी लग जाती है। ये रिश्ते दिल से बनाते हैं। ये अपनों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये किसी के भी दुख को देखकर खुद भी दुखी हो जाते हैं। लाइफ में कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये अपनों का साथ कभी नहीं छोड़ते। ये साहसी होते हैं। लाइफ में आने वाली हर मुश्किल का सामना डटकर करते हैं। (यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2022: नये साल में शनि बदल रहे हैं राशि, इन 4 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क)
ये मेहनती स्वभाव के होते हैं। मेहनत के दम पर ये किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही रहते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने का अच्छा गुण होता है। ये दूसरों के बीच लोकप्रिय और चर्चित रहते हैं। इनके चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिलती है। ये लाइफ में अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। (यह भी पढ़ें- इन नाम की लड़कियों में होती है लीडरशिप क्वालिटी, कार्यस्थल पर बहुत जल्दी बन जाती हैं सबकी बॉस)