Birthmark Mole: कई लोगों के शरीर पर किसी न किसी जगह बर्थमार्क जरूर होता है। इस जन्मचिन्ह को कई लोग शुभ तो कई अशुभ भी मानते हैं। शरीर पर मौजूद इन निशान को लहसन भी कहा जाता है। कई लोगों में अपने जन्म से मौजूद इन चिन्हों के बारे में जानने की इच्छा भी रहती है। यहां आप समुद्र शास्त्र से जानेंगे कि बर्थमार्क कब सौभाग्य लेकर आते हैं और कब परेशानियां…

समुद्रशास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के पेट पर कोई निशान होता है तो इसका मतलब वे काफी लालची और स्वार्थी होगा। ऐसे लोगों के दोस्तों की संख्या भी कम होती है क्योंकि ये लोग सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं। जिन लोगों के दाएं गाल की तरफ कोई बर्थमार्क होता है ऐसे लोग काफी मेहनती होते हैं। इन लोगों की मैरिड लाइफ भी अच्छी रहती है। वहीं बाएं गाल की तरफ निशान होने पर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग काफी संवेदनशील भी होते हैं।

माथे के बीच में जन्मचिन्ह होने से व्यक्ति के प्रेमी स्वभाव का पता चलता है। ऐसे लोग प्रेम के रस में सदैव डूबे रहते हैं। माथे के दाएं तरफ मार्क होने से व्यक्ति के बुद्धिमान होने का पता चलता है। वहीं माथे के बाएं तरफ निशान होने से व्यक्ति के पास पैसा नहीं टिकता और ऐसे लोग खर्चीले स्वभाव के होते हैं।

जिन लोगों की उंगलियों पर बर्थमार्क होता है ऐसे लोग स्वतंत्र विचार के होते हैं और कभी किसी पर निर्भर नहीं रहते। नाक पर बर्थमार्क होने वाले व्यक्ति काफी क्रिएटिव होते हैं। जिन लोगों की पीठ पर निशान होता है वे लोग काफी ईमानदार माने जाते हैं। ऐसे लोग अपने मेहनत से सब काम पूरा कर लेते हैं।

बाएं कंधे पर बर्थमार्क होना अशुभ माना गया है। ऐसे लोग जीवनभर परेशानियों में रहते हैं। दाएं कधे पर निशान होने का मतलब है कि आपकी किस्मत अच्छी होगी। पैर या जांघों में बर्थमार्क होना सौभाग्य का प्रतीक है। ऐसे लोग ईमानदार होते हैं। इन्हें जीवन में खूब तरक्की मिलती है। पैर के तलवे पर जन्म निशान होने से व्यक्ति को विदेश में नौकरी मिलने की संभावनाएं रहती हैं।

जिनकी ठोड़ी पर बर्थमार्क होता है तो ऐसे लोगों का काफी सरल स्वभाव होता है। इनमें दान करने की भावना हमेशा रहती है। साथ ही जिनकी छाती पर बर्थमार्क है ऐसे लोग काफी हंसमुख स्वभाव के होते हैं और जो भी काम करते हैं उसमें सफलता मिलती है। अगर किसी पुरुष या महिला के बाएं स्तन के नीचे बर्थमार्क है तो उन्हें सदैव सफलता मिलेगी और ऐसे लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है। दाएं स्तन के नीचे बर्थमार्क बताता है कि आपका भाग्य के धनी होंगे।

सीने के बीच में जन्म निशान को लेकर माना जाता है कि आपका भाग्य अच्छा होगा। सिर पर अगर बर्थमार्क बताता है कि आपके लाइफ में कई लव रिलेशन रहेंगे। गले पर जन्मचिन्ह होना व्यक्ति के धनी होने का संकेत देता है।