Bhojpuri Song, Gana Dj, News, Geet, Bhakti: भोजपुरी भक्ति गानों की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए हाल ही में इस इंडस्ट्री से एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। जिसके बोल हैं ‘ए औ बजरंग बली’ ये गीत भगवान हनुमान को समर्पित है। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा को यूपी बिहार में मुख्य तौर पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसलिए इस इंडस्ट्री के कोई भी गाने सोशल मीडिया पर आते ही जबरदस्त हिट भी हो जाते हैं। भोजपुरी के कई जाने माने स्टार जैसे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह, निरहुआ, अक्षरा सिंह, प्रियंका सिंह आदि समय समय पर अपने फिल्मी गानों के अलावा भक्ति गानों को भी रिलीज करते रहते हैं।
शायद ही कोई ऐसा इवेंट रहता हो जब भोजपुरी के गाने आपको यूट्यूब पर देखने को न मिले। इन गानों में आवाज के साथ-साथ जबरदस्त एक्सप्रेशन और डांस का तड़का लगाया जाता है। जो लोगों को अपनी और आसानी से आकर्षित कर लेता है।
सबसे पहले बात दिसंबर में रिलीज हुए गाने की। जिसे विजय चौहान ने गाया है। लिरिक्स यादव राज के हैं। कम्पोजर आर्या शर्मा हैं। जी म्यूजिक भोजपुरी कंपनी के द्वारा ये सॉन्ग ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया है। अगर आप बजरंग बली के भक्त हैं तो सुने उनका ये शानदार भक्ति गीत
इसके अलावा खेसारी लाल यादव के भक्ति गानों के भी लोग काफी शौकिन हैं। ऑपरेटर बाड़े DJ पे सईया गाना इसी साल रिलीज किया गया था। जिसे यूट्यूब पर अब तक 7,292,022 बार देखा जा चुका है। लिरिक्स यादव राज के हैं।
‘कृपा बनवले रईहा बस हो’ गाना पवन सिंह ने गाया है जिसके लिरिक्स आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर श्याम आजाद हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 2,524,667 व्यूज मिल चुके हैं।
शारदा सिन्हा बिहार की एक लोकप्रिय गायिका हैं जिनके गानों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावा हिंदी गाने भी गाये हैं। लोकगीतों के लिए इन्हें ‘बिहार-कोकिला’, ‘पद्म श्री’ एवं ‘पद्म भूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। सुनिए इनके फेमस भक्ति गीत
Adhulwa Banal Maiya दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने ये गीत गाया है। इस गाने की पसंद को देखते हुए इसका रिमिक्स भी यूट्यूब पर रिलिज किया गया। जो भोजपुरी के भक्ति गानों के शौकिन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।