Bhojpuri Bhajan, Maa Durga ke Bhojpuri Song: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। जो 7 अक्टबूर को समाप्त होगा और 8 को दशहरा मनाया जायेगा। नवरात्रि त्योहार उत्साह और उमंग से भरा होता है। देश के कोने-कोने में इसकी रौनक देखते बनती है। खासकर देवी मैया के भजनों की इस दौरान काफी डिमांड रहती है। लोगों की इसी डिमांड को पूरा करते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री से एक से एक गाने सामने आ रहे हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के देवी मैया को समर्पित गीतों को काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी सुनिए…

– ‘माई के आरती उतारो रे मंगल गीत गायो रे’…, इस गाने को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। देवी मैया के इस खूबसूरत भजन को अपनी आवाज दी है भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने। गाने के बोल श्याम देहाती और आजाद सिंह के हैं। Watch Pawan Singh New Bhojpuri Devi Geet Maiya Ki Aarti

– पवन सिंह के अलावा आम्रपाली दुबे का देवी मैया पर बना भोजपुरी गीत भी हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसके बोल हैं ‘कानून माई तोड़ द’। इस गाने का म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है। आम्रपाली दुबे का ये भक्ति गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दुर्गा मां के इस शानदार गीत को सुनकर कोई भी मां की भक्ति में लीन हो जाएगा। इसके बोल प्यारेलाल यादव के हैं। आप भी देखें Amrapali Dubey Kanoon Maai Tod Da Song

– खेसारी लाल यादव का नवरात्रि पर बना भोजपुरी देवी गीत जिसके बोल हैं ‘गाना गावे ले DJ पे खेसारी’ काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में खेसारी मां की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। आप भी सुनिए जोश से भरे इस देवी गीत को…

https://www.youtube.com/watch?time_continue=87&v=igpIKIGomgY

– नवरात्रि में काजल राघवानी का भी एक भोजपुरी गाना ‘निमिया के डांढ़ मईया’ यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में काजल रघवानी मां दुर्गा की पूजा कर रही हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

– खेसारी लाल यादव का ‘लागे न माई के नजरिया‘ गाना भी लोगों की पसंद बना हुआ है। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं और संगीत लॉर्ड जी ने दिया है।