Pawan Singh And Akshara Singh Song, Holi Geet: होली का पर्व आने से पहले होली के गाने सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। होली के हिंदी गीतों के अलावा होली के भोजपुरी गीतों की भी खूब डिमांड रहती है। भोजपुरी के मस्ती से भरे गाने किसी को भी नाचने पर मजबूर कर देते हैं। होली पर्व से जुड़े हुए कई भोजपुरी गीत आपको देखने को मिल जाएंगे। यहां हम बात करेंगे अक्षरा सिंह और पवन सिंह के उस पॉपुलर होली गीत की जिसे यूट्यूब पर 36 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

लोगों को पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जुगलबंदी खूब पसंद आती है। ये दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। शायद ही कोई ऐसा त्योहार हो जिन पर इनके गाने आपको देखने को नहीं मिलें। दीवाली, दशहरा, रक्षाबंधन, छठ, जन्माष्टमी, नवरात्रि पर्व से संबंधित इनके कई गीत काफी लोकप्रिय हैं। आने वाले समय में होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में इन दोनों के होली गीत वायरल होने शुरू हो गये हैं।

पवन सिंह के ब्रज में नंदलाल सखी संग उधम मचायो…गीत को करोड़ों बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इस गीत को पवन सिंह के साथ इंदू सोनाली और अल्का झा ने भी गाया है। इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं। सत्या मूवी का ये गीत होली पर खूब जोर शोर से सुना जाता है। 36 मिलियन व्यूज के साथ ये गाना होली के बेस्ट गीतों में आता है।

आपको बता दें कि होली का रंग-बिरंगा त्योहार इस साल 29 मार्च को मनाया जाएगा। जबकि 28 मार्च को होलिका दहन होगा। होली का पर्व मुख्य रूप से राधा रानी और कृष्ण भगवान से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए होली के कई गीत राधा और श्री कृष्ण भगवान को समर्पित है। कृष्ण भगवान की जन्मभूमि में होली का जश्न पहले से ही शुरू हो जाता है। ब्रज की होली की धूम देश ही नहीं विदेशों में भी है।