Bhojpuri Bhakti Songs: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), अक्षरा सिंह (Akshara Singh), अनु दुबे (Anu Dubey), निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों से शानदार अदाकारी दिखाकर लोगों का दिल जीता। लेकिन जितनी इनकी फिल्मों का नाम हुआ उतना ही इनके गाने भी चर्चा में रहे। इन कलाकारों के कोई भी गीत सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। लेकिन यहां हम बात करेंगे इनके भक्ति गीतों की जो किसी न किसी इवेंट पर रिलीज किये गये और कुछ ही पल में इन गानों को लाखों करोड़ों में व्यूज भी मिल गये। देखिए भोजपुरी के शानदार भक्ति गीत…
पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों कलाकारों ने एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया। इन दोनों का ‘ललकी चुनरिया ओढ़ के’ गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ। नवरात्रि में आए इस गीत में दोनों ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दे रहे हैं। गाना पवन सिंह ने गाया है और लिरिक्स पवन पांडे के हैं।
अब बात खेसारी लाल यादव के भक्ति गाने की जिसे करोड़ों की संख्या में व्यूज मिले। खेसारी का ‘चुनरिया लेले अहिया’ गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ। पिछले साल रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 74,534,702 बार देखा जा चुका है। गाने को लिखा टुनटुन यादव ने है और म्यूजिक आशीष वर्मा का है।
अक्षरा सिंह का ‘अपनी नज़र से गिराना नहीं’ भक्ति गीत भी काफी पॉपुलर हुआ। इस गीत में अक्षरा काफी भावुक होकर मां से गुहार लगा रही हैं। ये गाना अक्षरा ने खुद गाया है। गीत मनोज मतलबी का है। यूट्यूब पर इस गाने को 19,496,737 व्यूज मिल चुके हैं।
सावन के दिनों में आया भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये भक्ति गीत भी लोगों ने काफी पसंद किया। तभी इसे यूट्यूब पर अब तक 56,254,691 बार देखा जा चुका है। इस गाने में निरहुआ शिव के भेष में तो आम्रपाली माता पार्वती के भेष में नजर आ रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=-Ut9X8VUnII
अनु दुबे का सुपर हिट देवी गीत ‘निमिया के दाढ़ी मैया’ भी लोगों ने काफी पसंद किया। इनके इस गीत को करोड़ों बार देखा जा चुका है। इस गीत के लिरिक्स आर आर पंकज के हैं म्यूजिक लवली शर्मा ने दिया है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के ये कुछ गाने हैं जो 2019 में काफी पॉपुलर हुए। हालांकि इन गानों को किसी न किसी इवेंट पर रिलीज किया गया है। इनमें से कुछ गाने पिछले सालों के भी हैं लेकिन इन्हें सुनने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं है।