Bhojpuri (Navratri) Song 2019: चाहे कोई भी इवेंट हो भोजपुरी इंडस्ट्री उस पर गाने बनाने में हमेशा आगे रहती है। हर एक पर्व को लेकर इस इंडस्ट्री की तरफ से कोई न कोई गाने जरूर रिलीज किये जाते हैं। नवरात्रि का पर्व चल रहा है। और ऐसे में इन दिनों भोजपुरी के कई गाने काफी वायरल हो रहे हैं। खासकर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, प्रियंका सिंह, निरहुआ के गानों की काफी ज्यादा डिमांड है…

– ‘माई के आरती उतारो रे मंगल गीत गायो रे…’, इस गाने को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। देवी मैया के इस खूबसूरत भजन को अपनी आवाज दी है भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने। गाने के बोल श्याम देहाती और आजाद सिंह के हैं। Watch Pawan Singh New Bhojpuri Devi Geet Maiya Ki Aarti

– खेसारी लाल यादव का नवरात्रि पर बना भोजपुरी देवी गीत जिसके बोल हैं ‘गाना गावे ले DJ पे खेसारी’ काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी सुनिए जोश से भरे इस देवी गीत को… Gaana DJ Pe Gawe

– नवरात्रि में काजल राघवानी का भी एक भोजपुरी गाना ‘निमिया के डांढ़ मईया’ यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। Nimiya Ke Dandh Maiyya Song

– अभी हाल ही में रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे का देवी मैया पर बना भोजपुरी गीत भी काफी पसंद किया जा रहा है। जिसके बोल हैं ‘कानून माई तोड़ द’। इस गाने का म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है। इसके बोल प्यारेलाल यादव के हैं। आप भी देखें Amrapali Dubey Kanoon Maai Tod Da Song

– खेसारी लाल यादव का ‘लागे न माई के नजरिया’ गाना भी लोगों की पसंद बना हुआ है। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं और संगीत लॉर्ड जी ने दिया है। Lage Na Mai Ke Najriya

– खेसारी लाल यादव का मां दुर्गा को समर्पित गीत ‘नजर ना लग जाए’ भी इस नवरात्रि काफी वायरल हो रहा है। Najar Na Lag Jai

– खेसारी लाल यादव का देवी मैया पर बना ‘सातों बहन के झूला दियो रे’ गानें को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल पवन पांडे के हैं, म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। sato bahin ke jhula jhulai diyo re

– अक्षरा सिंह का भी देवी मां पर बना एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। Maayi Ke Murti 

– नवरात्रि में खेसारी लाल का जो गाना सबसे ज्यादा देखा जा रहा है वो है ‘चुनरिया लेले अईह’ सॉन्ग। इस भजन को टुटटुन यादव ने लिखा है और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। Chunariya Lele Aaiha

– खेसारी लाल का ‘मां ने सेवक खेसारी को सब कुछ दिया’ गाना भी यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल के साथ चांदनी सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। Ma Ne Sewak Khesari Ko Sab Kuchh Diya

– खेसारी लाल और प्रियंका सिंह का ‘दुआरा जगराता होई’ सॉन्ग भी काफी पॉपुलर हो रहा है। Duara Jagrata Hoi

– भोजपुरी के स्टार पवन सिंह का ‘ऐ मई गोदी में एगो लाल दे डा’ गाना भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग को लिखा विनय बिहारी ने है और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने डायरेक्ट किया है। Ae Mai Godi Me Ego Lal De Da

– नवरात्रि पर बना खेसारी लाल का ‘काली कलकत्ता में पुजाली’ देवी गीत भी काफी वायरल हो रहा है। इसे लिखा यादव राज ने है। जबकि लॉर्ड जी ने इसे म्यूजिक से सजाया है। Kali Kalkatta Me Pujali

– दिनेश लाल यादव का यानी निरहुआ का नया भोजपुरी देवी गीत ‘मईया के घर घर पूजन होता’ गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है। निरहुआ द्वारा गाये गए इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है जबकि इसे संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। Maiya Ke Ghar Ghar Poojan Hota

– ‘बनईतू अड़हुल मईया’ गाने को चांदनी सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मिलकर गाया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और संगीत शंकर सिंदह ने दिया है। Adhulava Banala Maiya

– ‘मइयां जी के पुजनवा’ गाना निरहुआ ने गाया है। इस गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और संगीत शंकर शिंह ने दिया है। Maiya Ji Ke Pujanwa