Bhojpuri Bhakti Song: आज अनंत चतुर्दशी का त्योहार है यानी कि भगवान विष्णु की अराधना का दिन। अनंत चतुर्दशी के ही दिन गणेश चतुर्थी के पर्व का समापन भी होता है। इस दिन लोग गणेश चतुर्थी के दिन घर आए बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। लेकिन कोई भी त्योहार बिना गानों के अधूरा सा लगता है। यहां आप जानेंगे भोजपुरी इंडस्ट्री के अनंत चतुर्दशी और बप्पा पर बने लोकप्रिय गीतों के बारे में…

‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’, इन गानों को सुनकर करें गणेश जी की विदाई

– अनंत चतुर्दशी के त्योहार पर बना ये गाना भगवान विष्णु को समर्पित है। गाने के बोल हैं ‘अनंत नाथ के दुआरी’। गाना “ऊं अनंताय नम: (Om Anantaya Namaha ) एल्बम का है। इस गाने को धनंजय शर्मा ने गाया है।

– अनंत चतुर्दशी पर गाया खुशबू उत्तम का ‘बड़ा पावन अनंत की डोरी बांधा दुख दूर हो जायी तोरी’ गाना काफी पसंद किया गया। इस गाने में अनंत चतुर्दशी पर बांधे जाने वाले अनंत धागे की महिमा बताई गई है।

– गणेश चतुर्थी के मौके पर खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘ए गणेश बबुआ’ सोशल मीडिया पर काफी छाया रहा। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) ने गाया है, जबकि इसे लिखा आजाद सिंह और श्याम देहाती ने है। गणेश विसर्जन के दिन आपको बप्पा की भक्ति के रंग में रंग देगा ये भोजपुरी गीत…

https://www.youtube.com/watch?time_continue=2&v=WpgqiaVYqnQ

– गणेश चतुर्थी के पर्व के दौरान आया भोजपुरी का ये गीत ‘गणपति बप्‍पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया’ आते ही लोगों की पसंद बन गया। हसन और खुशबू जैन ने बप्पा के इस भोजपुरी गाने को अपनी आवाज दी है। भगवान श्री गणेश जी के इस गीत के बोल फणींद्र राव के हैं, जबकि राम यादव इस भोजपुरी गाने के निर्देशक और निर्माता बी.एन यादव हैं। गणपति विसर्जन के दिन भी आप भक्ति भाव से भरपूर इस गाने को सुनकर बप्पा की विदाई कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=xYc1CS5OyD8

– गणेश जी पर बने सिंगर अंकुश राजा के गाने ‘पधारी हमरा अंगना में’ को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने में अंकुश भगवान गणेश को मना रहे हैं और सुख संपत्‍त‍ि मांग रहे हैं। यह गाना गणेश उत्‍सव के उल्‍लास को दोगुना कर देगा और आपको भी भक्ति भाव से भर देगा। ‘पधारी हमरा अंगना में’ गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें