Khesari Lal Yadav, Pawan Singh, Akshara Singh, Anu Dubey Song, Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री जितनी अपने फिल्मी गानों के लिए मशहूर है उतना ही यहां के भजनों को भी पसंद किया जाता है। आम तौर पर यहां हर एक इवेंट या त्योहार पर कोई न कोई गीत रिलीज कर ही दिये जाते हैं। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अक्षरा सिंह ये कुछ ऐसे भोजपुरी के फेमस चेहरे हैं जिन्होंने भक्ति गीतों में भी अपनी आवाज दी है। इनके गीतों को लाखों करोड़ों की संख्या में व्यूज भी मिल चुके हैं। देखिए इनके फेमस भक्ति सॉन्ग…
ललकी चुनरिया ओढ़ के: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये गाना हालांकि नवरात्र में आया था लेकिन इसे सुनने के लिए किसी भी त्योहार के होने की जरूरत नहीं है। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह नजर आ रहे हैं। गाना गाया है पवन सिंह ने, लिरिक्स मनोज मतलबी के हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 57,039,232 बार देखा जा चुका है।
पवन सिंह के भजन बजाके: दुलार मैया के एल्बम का ये गाना लोगों ने काफी पसंद किया तभी तो इस गीत को यूट्यूब 25,234,065 व्यूज मिल चुके हैं। गाने को गाया पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने है। लिरिक्स मनोज मतलबी के हैं।
नजर ना लग जाई: खेसारी लाल यादव का ये गीत देवी मैया को समर्पित है। इस गाने को यूट्यूब पर 18,619,408 व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी का शायद ही कोई गाना ऐसा हो जिसे यूट्यूब पर आते ही लाखों की संख्या में व्यूज न मिल जाते हों।
छलकत हमरी गगरिया ए कान्हा: कृष्ण की भक्ति पर बना ये गीत यूट्यूब पर अब तक 72,177,093 बार देखा जा चुका है। इसे गाया रजनीश गुप्ता ने है। लिरिक्स अमित के हैं। आप भी देखिए कान्हा की भक्ति से रंग देने वाला ये सॉन्ग…
डोली चढ़ी चलली मईया: इस गाने को मशहूर गायिका अनु दुबे ने गाया है। लिरिक्स आर आर पंकज ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा और वीडियो डायरेक्टर किशोर कुमार हैं। 52,449,141
नीम के पतैया डोले: ये गाना भोजपुरी के फेमस कलाकार खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसका म्यूजिक मधुकर आनंद का है। लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। यूट्यूब पर इस गीत को 31,157,776 बार देखा जा चुका है।