नवरात्रि 2019 आने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक देवी गीत धमाल मचा रहा है। एल्बम मेरी मां का ये सॉन्ग ‘ए माई गोदी में एगो दे दा (Ae Mai Godi Me Ego Lal De Da)’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में पवन सिंह मां की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह ने इससे पहले भी कई देवी गीत गाये हैं जो लोगों ने काफी पसंद किये और उनका अब ये नया गाना भी काफी पॉपुलर हो रहा है।
‘ए माई गोदी में एगो दे दा’ सॉन्ग को वेव म्यूजिक ने 7 सितंबर को लॉन्च किया है, जिसे अबतक 4 लाख से ज्यादा यानी 487,554 व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह इस देवी गीत में मां से अपनी बेटी के वरदान मांग रहे है। वह कह रहे हैं उन्हें घर, मकान, बंगला और पैसा नहीं चाहिए बल्कि एक बेबी चाहिए।
पवन सिंह के अलावा भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी एक भोजपुरी एल्बम (Bhojpuri Album) मां हर शहर में (Maa Har Shahar Mein) रिलीज किया है। खेसारी लाल यादव के इस विशेष देवी गीत को यादव राज ने लिखा है और संगीत विशाल-शेखर ने दिया है। आप भी सुनें इस देवी गीत को…
नवरात्रि पर बना खेसारी लाल का ‘काली कलकत्ता में पुजाली’ देवी गीत भी इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसे लिखा है यादव राज ने जबकि लॉर्ड जी ने इसे म्यूजिक से सजाया है।
नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इन दिनों लोगों को मां अम्बे के भक्तिमय गीतों की तलाश रहती है। और भोजपुरी इंडस्ट्री इस पर्व को खास मनाने के लिए एक से बढ़कर एक गाने लेकर आती है। पिछले साल भी पवन सिंह के अलावा, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, खुशबू जैन और अनु दुबे के कई देवी गीत रीलिज हुए थे। भोजपुरी सिंगर्स की यही खासियत है कि वह हर इवेंट और त्योहार पर शानदार गाने बनाते हैं और लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ भक्ति से भी भर देते हैं।