Bhojpuri Bhakti Song Mp3: नवरात्रि 2019 पर्व आने में अभी थोड़ा वक्त है लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री से एक से बढ़कर एक देवी गीत रिलीज किये जाने लगे हैं। इनमें से कुछ गीत पुराने हैं जिन्हें डिमांड के अनुसार फिर से रिलीज किया गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री की खासियत यही है कि ये हर इवेंट पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए एक से एक गाने लेकर के आती है। अब देवी मैया का त्योहार नवरात्रि आने वाला है इसे लेकर इन दिनों खेसारी लाल यादव के ये देवी गीत काफी पसंद किये जा रहे हैं…
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देवी गीत ‘भूखी जनि बानी कमजोर जी’ का विडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिए हैं। आप भी सुनें इस भोजपुरी गीत को…
खेसारी लाल यादव का ‘गुंजे जयकारा मईया ‘ (Gunje Jaykara Maiya Ka Har Ghar me) देवी गीत भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने को हाल ही में रीलिज किया गया है। रीलिज होने ही इस गाने को व्यूज मिलने शुरू हो गये हैं…
यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का एक और देवी गीत इन दिनों छाया हुआ है। इसके बोल हैं ‘घुमे चली मेला’। कुछ ही दिनों में इस गाने को 1,418,158 बार देखा जा चुका है।
नवरात्रि पर बना खेसारी लाल यादव का ‘काली कलकत्ता में पुजाली’ देवी गीत भी लोगों को काफी भा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसे लिखा है यादव राज ने जबकि लॉर्ड जी ने इसे म्यूजिक से सजाया है।
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का भोजपुरी एल्बम (Bhojpuri Album) मां हर शहर में (Maa Har Shahar Mein) हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसका गाना मां हर शहर में लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस देवी गीत को यादव राज ने लिखा है और संगीत विशाल-शेखर ने दिया है। सुनिए इस सुपरहिट देवी गीत को।