Bhakti Gana Bhojpuri: आजकल भोजपुरी गानों की डिमांड बढ़ती जा रही है। लोग भोजपुरी के फिल्मी गानों को ही नहीं बल्कि भक्तिमय गानों को भी सुनना पसंद करते हैं। बहुत से लोग दिन में समय निकालकर भक्ति से भरे गानों को जरूर सुनते हैं। क्योंकि इन भजनों को सुनकर मानसिक शांति और आनंद दोनों ही मिलता है। यहां हम आपको भोजपुरी के माता अंबे पर बने फेमस भजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। सुनिए भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह जैसे सिंगर्स के ये भक्तिमय भजन…
1. पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ‘लाली चुनरिया ओढ़ के’ गाना काफी पॉपुलर है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे यूट्यूब पर अब तक 50 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गाना दुलार देवी मैया के एल्बम का है। इस गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं, म्यूजिक डायरेक्टर छोटा बाबा और वीडियो डायरेक्टर किशोर कुमार हैं। आप भी सुनिए इस खूबसूरत भक्तिमय गीत को…
2.’दुलार देवी मैया के’ एल्बम के ‘पवन सिंह के भजन बजाके’ गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। ये गाना अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। इसे यूट्यूब पर 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
3. खेसारी लाल यादव के फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि उनके भक्तिमय गानों को भी काफी पसंद किया जाता रहा है। इनका देवी मैया पर बना ‘नजर न लाग जाई’ काफी पॉपुलर रहा है। आप भी सुनिए माता की भक्ति में सराबोर कर देने वाले इस भोजपुरी गीत को…
4. ‘डोली चढ़ी चलली मईया’ अनु दुबे ने इस गाने को गाया है। अनु दुबे के भक्तिमय गीतों की भी काफी डिमांड रहती है। इस गाने को आर आर पंकज ने लिखा है। इस गाने को देखे जाने का आंकड़ा 46 मिलियन के पारे है।
5. ‘नीम के पतैया डोले’ खेसारी यादव का यह भक्तिमय सॉन्ग लोगों की पसंद बना रहा है। यूट्यूब पर इसे 27 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी सुनिए खेसारी लाल यादव का यह पॉपुलर भजन…
भोजपुरी इंडस्ट्री के भक्ति से भरे गानों को काफी पसंद किया जाता रहा है। लोगों की पसंद को जानते हुए ये इंडस्ट्री हर खास मौके पर कोई न कोई गाना जरूर लेकर आती है। भोजपुरी सुपरस्टार्स भी भक्तिम्य गीतों को अपनी आवाज देने से पीछे नहीं हटते।