Bhojpuri Song, Gana Dj, Bhakti Geet: भोजपुरी के फिल्मी गानों के अलावा भक्ति गीत भी काफी पसंद किये जा रहे हैं। खासकर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अंजलि भारद्वाज के गानों की जबरदस्त धूम है। जोश से भरे भोजपुरी के फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि भक्ति गाने भी आपको ठिरकने पर मजबूर कर देंगे। भोजपुरी गानों की बढ़ती हुए डिमांड को देखते हुए समय समय पर इसके भक्ति गाने भी रिलीज कर दिये जाते हैं। यहां देखिए कौन-कौन से भोजपुरी भक्ति गीत हुए हैं पॉपुलर…
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का एक चेहरा हैं जिनकी फिल्म और गीत रिलीज होते ही पॉपुलर हो जाते हैं। इनकी अदाकारी को लोग काफी पसंद करते हैं। हाल फिलहाल में ये बिग बॉस 13 का भी हिस्सा बने। जिन्हें बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स द्वारा नॉमिनेट किये जाने पर शो से निकलना पड़ा। वैसे इनकी फैन फोलोविंग में भी कोई कमी नहीं है।
खेसारी ने कई त्योहारों पर भक्ति गीत गाये हैं। जिन्हें लाखों करोड़ों में व्यूज मिल चुके हैं। यहां हम बात करेंगे उनके देवी मैया पर बने गीतों के बारे में जिन्हें नवरात्रि के समय में रिलीज किया गया। लेकिन इन गानों को सुनने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं है।
भोजपुरी सिंगर अंजलि भारद्वाज ने भी कई भक्ति गीत गाये हैं। उनकी सुरीली आवाज के सभी कायल हैं। यहां देखिए इनके भोजपुरी के फेमस भक्ति गाने…
पवन सिंह ने भी कई भोजपुरी भक्ति गीतों में अपनी आवाज दी। इनके कई गानों को यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है। खासकर इनके अक्षरा सिंह के साथ आये भक्ति गाने लोगों ने काफी पसंद किये। यहां देखिए पवन सिंह के गानों का Full Audio Songs Juke Box
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का ‘सुन रे सुघनिया’ गाने को यूट्यूब पर 38,911,359 बार देखा जा चुका है। इस गाने में दोनों ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस गीत को दोनों ने मिलकर गाया है। लिरिक्स मनोज मतलबी ने और म्यूजिक छोटे बाबा ने डायरेक्ट किया है।