Bhajan Gana Video: सुबह की शुरुआत हर कोई शांति और सकारात्मक तरीके से करना चाहता है। कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा ही गुजरेगा। इसलिए ज्यादातर लोग अपनी सुबह को सकारात्मक और आनंदमय बनाने के लिए भक्ति भजन सुनते हैं। यहां हम आपको मॉर्निंग के बेस्ट भजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आज गुरुवार का दिन है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा की जाती है। इसी के साथ साईं के भक्तों के लिए भी ये दिन खास होता है। यहां देखिए गुरुवार के स्पेशल भजन और गीत…

कहा जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रख उनकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिन लोगों को वैवाहिक जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं उनके लिए भी गुरुवार व्रत पूजन विशेष माना गया है। भगवान विष्णु की अराधना करने के लिए आप गुरुवार के दिन इन भजनों को सुन सकते हैं…

अगर आप गुरुवार के व्रत रखते हैं तो आपके लिए पूजा के समय बृहस्पतिवार व्रत कथा को पढ़ना जरूरी माना गया है। आप चाहें तो इस कथा को यहां से सुनकर भी अपना व्रत पूजन पूरा कर सकते हैं।

गुरुवार के दिन साईं की भी पूजा की जाती है। इनके मंदिरों में बृहस्पतिवार को काफी भीड़ रहती है। श्रद्धालु इस दिन व्रत रख भी शिरडी साईं को प्रसन्न करते हैं। यहां देखिए साईं नाथ के भजन…

गुरुवार के मंत्र- गुरुवार के दिन गुरु दोष शांति के लिए नीचे दिये गये मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र जप के लिए विशेष रूप से गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन सुबह स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनकर गुरु बृहस्पति की उपासना करें। पीले फूल, पीले वस्त्र, पीले रंग का नैवेद्य गुरु बृहस्पति को अर्पित करें। इसके बाद नीचे लिखे गुरु गायत्री मंत्र का पीले आसन पर बैठ कम से कम 108 बार जप या इससे ज्यादा जितना संभव हो जाप करें।
ॐ अंगिरोजाताय विद्महे,
वाचस्पते धीमहि,
तन्नो गुरु: प्रचोदयात।।
मंत्र जप के बाद बृहस्पति की आरती कर अपने जीवन में सुख समृद्धि की कामना करें।