Bhai Dooj 2021: 6 नवंबर को यानी आज के दिन पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। इस दिन बहन अपने भाई को सूखा नारियल भी देती हैं और भाई सदैव उनकी रक्षा का वादा करते हैं। भाई-बहन के यह त्योहार कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आने वाला हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 5 राशि के लोगों के लिए यह दिन बेहद ही शुभ रहेगा। इस दिन आपको धन लाभ हो सकता है, जानिये कौन-सी हैं वह पांच राशियां-
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए भाई दूज का समय बेहद ही शुभ रहेगा। इस दिन आपके सभी काम आसानी से बन जाएंगे। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के संयोग भी बन रहे हैं। हालांकि इस दिन आपको धन सोच-समझकर खर्च करना होगा।
कर्क राशि: इस राशि के जातक साहस के साथ आगे बढ़ेंगे। इनका मनोबल ऊंचा होगा। कर्क राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी। ऑफिस में पद में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस करियर में सफलता हासिल होगी।
कन्या राशि: भाई दूज का यह त्योहार कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ फल लेकर आएगा। करियर और कारोबार में उपलब्धियां हासिल होंगी। आप इस दौरान भविष्य की योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को उम्मीद के अनुरूप लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।
वृश्चिक राश: वृश्चिक राशि के लोग लीक से हटकर कार्य करेंगे। इस दिन आपको व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, हालांकि सोच-समझकर पैसे खर्च करें।
कुंभ राशि: भाई दूज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहेगा। नीति-नियमों को बनाएं रखने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतिृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी।