Benefits of Moti Stone: ज्योतिष शास्त्र में रत्न धारण करने से कई लाभ बताए गए हैं। मोती रत्न पहनने के भी कई फायदे बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों के लिए मोती धारण करना फलदायी बताया गया है और मोती रत्न का ज्योतिष में क्या महत्व है।
ज्योतिष में मोती रत्न का क्या महत्व है (Importance of Moti Stone)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती रत्न चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है और यह एक शुभ रत्न है। जिस जातकों की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर स्थिति में होता है। उन्हें यह रत्न जरूर धारण करना चाहिए। यह रत्न सफेद और चमकदार होता है और कई आकार में होता है लेकिन गोल मोती सबसे शुभ माना जाता है। कर्क राशि के जातकों के लिए मोती धारण करना लाभकारी माना गया है।
मोती रत्न धारण करने के फायदे (Benefits of Moti Stone)
ज्योतिष शास्त्र में मोती रत्न धारण करने के कई लाभ और महत्व बताए गए हैं। इसे धारण करने पर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। आइए जानते हैं कि मोती रत्न धारण करने के क्या लाभ होते हैं।
-इसे धारण करने पर मन शांत रहता है।
-इसे पहनने पर नकारात्मकता नहीं आती है।
-इसे धारण करने पर कुंडली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
-इसे पहनने पर रिश्ते मजबूत होते हैं।
-आत्मविश्वास और समृद्धि भी बढ़ती है।
मोती रत्न धारण करने के नुकसान
मान्यता के अनुसार अगर यह रत्न कुंडली में ग्रहों की स्थिति से मेल नहीं होता है, तो इसे धारण करने पर नुकसान भी हो सकता है। वहीं जिस जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत स्थित में होते हैं, उन्हें मोती रत्न धारण करना नुकसानदेह हो सकता है। मोती का प्रयोग आभूषण रूप में भी किया जाता है। अगर जिस जातक की कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में है, तो मोती से लगे आभूषण पहनने पर उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि मोती शरीर को स्पर्श न कर पाएं।
मोती धारण करने की विधि (Method of Wearing Moti Stone)
किसी भी रत्न को हमेशा ज्योतिषी की सलाह पर ही धारण करना चाहिए। मोती को 6 से 8 कैरेट के बीच धारण कर सकते हैं। इसे चांदी की अंगूठी में धारण करना चाहिए। मान्यता हैं कि मोती रत्न धारण करने पर कुंडली में चंद्र दोष में भी मुक्ति मिलती है। साथ ही चंद्र देव की कृपा भी प्राप्त होती है,जिसके कई अच्छे परिणाम मिलते है।