Eid Mubarak 2020 Songs: ईद का त्योहार पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग नए नए कपड़े पहनकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन मार्केट और मस्जिदों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। जहां लोग इस त्योहार को मिलकर धूमधाम के साथ मनाते हैं तो वहीं इस बार सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस पर्व को मनाना होगा। यहां हम बॉलीवुड के उन गानों की बात करेंगे जो ईद के त्योहार की रौनक बढ़ा देंगे।
Eid al-Adha 2020 Date, Wishes Images: ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां…अपनों को बकरीद की दें मुबारकबाद, जानिए इसका इतिहास
बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी देते हैं। ईद-उल-अजहा को बकरीद के नाम से जाना जाता है। इस बार कोरोना काल में बकरीद के त्योहार की रौनक फीकी रहेगी। इस्लामिक धार्मिक मान्यता के अनुसार, कहा जाता है अल्लाह ने हजरत इब्राहिम से सपने में आकर उनकी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी देने के कहा था। हजरत इब्राहिम ने बड़ी ही मन्नतों से हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया। हजरत अपने बेटे से ही सबसे ज्यादा प्यार करते थे। अल्लाह के आदेश को मानते हुए हजरत इब्राहिम ने जैसे ही अपने बेटे की कुर्बानी देनी चाही तो अल्लाह ने उसकी जगह एक बकरे की कुर्बानी दिलवा दी। कहते हैं तभी से बकरीद का त्योहार मनाया जाने लगा।
तुमको ना भूल पाएंगे: ईद मुबारक
हीरो हिन्दुस्तानी: चांद नजर आया
कैसे मनाई जाती है बकरीद? बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी देते हैं। इस खास मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। बकरीद के दिन कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। जिसका एक हिस्सा को खुद के लिए, दूसरा हिस्सा सगे-संबंधियों के लिए और तीसरे हिस्सा गरीब लोगों में बांटे जाने का चलन है। रमजान महीने के 70 दिन बाद बकरीद आती है।
