September 2021 Lucky Zodiac Sign: शनि और गुरु दोनों ही ग्रह इस समय वक्री चाल चल रहे हैं। शनि मकर राशि में गोचर हैं तो गुरु कुंभ राशि में। लेकिन 14 सितंबर से गुरु भी मकर राशि में आ जायेंगे। दोनों ग्रहों के एक राशि में होने से दो राशि के लोगों को लाभ मिलने के आसार रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों से भी धन प्राप्त होने की संभावना रहेगी। जानिए ये कौन सी दो लकी राशियां हैं जिन पर गुरु और शनि की सितंबर महीने में शुभ दृष्टि रहेगी।

कन्या राशि: आर्थिक दृष्टि से आपके लिए ये महीना काफी अच्छा रहेगा। शनि की दृष्टि आपके आय भाव पर होने के साथ ही धन भाव पर भी है। शनि की ये स्थिति आय के नये स्रोत प्रदान करती है। इस दौरान अलग-अलग चीजों से धन लाभ होने के आसार रहते हैं। व्यापार में भी धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होने लगते हैं। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना रहती है। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद रहती है। 14 सितंबर के बाद गुरु के मकर राशि में आने से आपको और भी अधिक लाभ मिलने के आसार रहेंगे। क्योंकि शनि और गुरु की मकर राशि में युति होगी। जिससे आपका भाग्य मजबूत होगा।

तुला राशि: आपके चतुर्थ भाव में बैठे शनि की पूरे महीने दशम भाव पर सीधी दृष्टि रहेगी। जिससे नौकरीपेशा जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान मेहनत से पीछे न हटें क्योंकि जितनी अधिक मेहनत करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 14 सितंबर को गुरु वक्री चाल में चतुर्थ भाव में आ जायेंगे और शनि के साथ दशम भाव को देखेंगे। दोनों ग्रहों की ये स्थिति नौकरीपेशा जातकों के लिए काफी शुभ रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काम में मन लगेगा। आय के स्रोत बने रहेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। आप अपनी मेहनत से आय के नए स्रोत खड़े करने में सक्षम होंगे। (यह भी पढ़ें- सितंबर में इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना, रुके हुए काम होंगे पूरे)

उपाय: इन दोनों राशियों के जातक शुभ प्रभावों में बढ़ोतरी के लिए भगवान विष्णु की उपासना करें। श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। शनिवार के दिन चींटियों को आटा डालें। लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। (यह भी पढ़ें- सितंबर के पहले हफ्ते में शुक्र और मंगल का एक साथ राशि परिवर्तन, 4 राशियों के लिए शुभ समाचार)