कई बार हम लोगों को समझने में धोखा खा जाते हैं। लेकिन राशि से भी लोगों के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता चल सकता है। जिस प्रकार हम व्यक्ति के हाव भाव, लेखनी एवं हस्ताक्षर देखकर उस व्यक्ति का स्वभाव एवं व्यवहार परख सकते हैं, वैसे ही आपके राशि से जरिए आप के व्यवहार एवं स्वभाव को परखा जा सकता है।

आपकी राशि आपके व्यक्तित्व के बारे में बताएगी, हालांकि जब तक आपको सामने वाले की राशि नहीं पता तो उसके बारे में जानना थोड़ा मुश्किल होगा। आइए जानते हैं कि किस राशि के महिलाओं का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होता है।

मेष राशि: मेष राशि की लड़कियां और महिलाएं अपने स्वभाव से बेहद आकर्षक और उत्साह से भरी हुई होती है। इस राशि की महिलाएं और लड़कियां अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा ही गंभीर और मेहनती होती हैं।

वृषभ राशि: इस राशि वाली महिलाओं में भीड़ से अलग दिखने का शौक होता है, और क्योंकि यह लोग स्वभाव से बहुत ज्यादा परिश्रमी होते हैं, इसीलिए इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। इस राशि वाली औरतों को खासकर बॉब कट बाल रखने चाहिए, इससे उनका आत्मविश्वास दूर से ही चमकता है और ऐसा करने पर ये खुद को नए हौसले से भरा हुआ महसूस कर पाती हैं।

मिथुन राशि: इस राशि वाली महिलाओं और लड़कियों को अलग-अलग कार्यक्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना पसंद होता है। इनके स्वभाव की बात की जाए तो अपनी बुद्धिमान के कारण इस राशि की लड़कियां कभी भी एक जगह पर सीमित नहीं रह सकती क्योंकि इन्हें किसी दायरे में रहना पसंद नहीं होता। किसी एक चीज में सिमट जाना इनका स्वभाव ही नहीं होता।

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियों और महिलाओं के बारे में ज्योतिषियों का मानना है कि ये स्वभाव से बेहद भावुक एवं नम्र होती हैं। इनमें भावुकता और मूड स्विंग के साथ-साथ इनका बेहद चुलबुला स्वभाव होता है।

सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि इस राशि की लड़कियां और महिलाएं काफी हिम्मत और गुस्सैल स्वभाव की होती है। इनमें गुस्सा बहुत तेज होता है और ये बहुत जल्दी क्रोधित हो जाती हैं, इसीलिए इन्हें कुछ अलग किस्म के लाइफ स्टाइल और भयंकर चैलेंज लेना पसंद होता है।

कन्या राशि: कन्या राशि वाली महिलाओं या लड़कियों के लिए कहा जाता है कि इस राशि की लड़कियां हर कार्य में उत्तम एवं सर्वश्रेष्ठ होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह जो भी काम करती है, वह बिल्कुल परफेक्ट करती हैं। इसीलिए यह आमतौर पर आत्मविश्वास से भरी हुई मिलती हैं।

तुला राशि: इस राशि की महिलाओं को संयम बेहद प्रिय है। हर परिस्थिति में यह कोई फैसला बहुत सोच विचार कर लेती हैं और फिर किसी सटीक फैसले पर आती हैं। कहा जाता है कि किसी बात को तोड़-मरोड़ कर सबके सामने पेश करना और उसे रोचक बना देना उनके स्वभाव में शामिल होता है।

वृश्चिक राशि: तुला राशि की तरह वृश्चिक राशि की लड़कियां भी दमदार व्यक्तित्व रखती हैं। इन्हें साफ बातें पसंद है। कुछ भी कहने में यह समय तो लेती हैं लेकिन जो भी कहती हैं साफ कहती हैं।

धनु राशि: इस राशि की लड़कियों और महिलाओं के अधिकारों का जहां हनन होता है, वहां इनको अच्छा नहीं लगता। उनको स्वतंत्रता बेहद प्रिय है और यह स्वभाव से बेहद भावुक होती हैं। अपने सरल एवं सहज भाव से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने में माहिर होती हैं।

मकर राशि: इस राशि के लड़कियां स्वभाव से चुलबुली एवं स्वतंत्र विचारधारा वाली होती हैं। माना जाता है कि इन्हें अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद होता है। किसी भी अन्य व्यक्ति के दबाव में आकर फैसले लेना इनके बस में नहीं, साथ ही किसी से इशारों पर चलना इन्हें पसंद नहीं।

कुंभ राशि: इस राशि की महिलाएं और लड़कियां प्रेम के प्रति बेहद उत्साहित होती हैं। प्यार में यह अपने साथी का पूरा साथ देती हैं। इसलिए इनके दांपत्य जीवन में आमतौर पर मधुरता बनी रहती है।

मीन राशि: मीन राशि से संबंधित लड़कियां और महिलाएं मल्टीटास्किंग होती हैं, इसलिए यह एक साथ कई काम कर सकती हैं वह भी बिल्कुल परफेक्शन के साथ।