Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। हर राशि का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। सभी ग्रहों के कोई न कोई शत्रु ग्रह होते हैं तो कोई मित्र ग्रह। मित्र ग्रहों की राशियों के लोगों की आपस में खूब पटती है तो शत्रु ग्रहों की राशियों के लोगों का एक-दूसरे से लड़ाई झगड़ा होता रहता है। यहां आप जानेंगे किन राशि के लोग आपस में अच्छे दोस्त नहीं बन पाते। इनका किसी न किसी बात पर एक-दूसरे से मतभेद होता रहता है।
मेष, सिंह व धनु राशि: मेष, सिंह व धनु अग्नि तत्व की राशियां मानी जाती हैं। इन राशियों के लोगों का स्वभाव उग्र होता है। इन तीनों ही राशियों के लोगों की आपस में अच्छी पटती है। वहीं मिथुन, तुला व कुंभ वायु तत्व की राशियां हैं इनके साथ भी इनकी अच्छी पट जाती है और पृथ्वी तत्व की राशियों वृष, कन्या व मकर वालों के साथ इनकी मित्रता सामान्य होती है। लेकिन जल तत्व की राशियों कर्क, वृश्चिक और मीन वालों से इनकी अच्छी नहीं पटती। इस तीनों राशियों के लोग मेष, सिंह व धनु राशि के लोगों के शत्रु जल्दी बन जाते हैं।
कर्क, वृश्चिक व मीन राशि: कर्क, वृश्चिक व मीन राशियां जल तत्व की मानी जाती हैं। इन राशि के लोगों की आपस में अच्छी बनती है। वहीं वृष, कन्या व मकर राशि वालों के साथ भी इनकी अच्छी मित्रता रहती है। मिथुन, तुला व कुंभ राशि वालों के साथ इनके समान्य संबंध रहते हैं। लेकिन मेष, सिंह और धनु राशि वाले लोगों से इनकी बिल्कुल नहीं पटती।
वृष, कन्या व मकर राशि: वृष, कन्या व मकर राशियों के लोगों की आपस में अच्छी मित्रता होती है। इसी के साथ इनकी कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के साथ अच्छी पटती है। वहीं मेष, सिंह व धनु राशि वालों से इनके सामान्य संबंध होते हैं। लेकिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों से इनकी बिल्कुल भी नहीं पटती। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: इन नाम की लड़कियों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं लड़के, पल भर में किसी को भी बना लेती हैं अपना दीवाना)
मिथुन, तुला व कुंभ राशि: मिथुन, तुला व कुंभ राशियों के लोगों की आपस में अच्छी पटती है। इसी के साथ इनकी मेष, सिंह और धनु राशि वालों से भी अच्छी पटती है। वहीं कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों से इनके संबंध सामान्य रहते हैं। लेकिन वृष, कन्या और मकर राशि वालों से इनकी बिल्कुल भी नहीं पट पाती है। (यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में शनि 30 साल बाद करेंगे प्रवेश, इन 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान)