Zodiac Sign Astrology: गुस्सा आना स्वाभाविक प्रक्रिया है। हर इंसान को गुस्सा आता है। लेकिन कुछ लोगों का गुस्सा तुरंत शांत हो जाता है और वो दूसरों की बात समझते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो लंबे समय तक क्रोधित रहते हैं। इन्हें मनाना किसी के बस की बात नहीं। अगर गुस्से में इन्हें कोई समझाने लगे तो इनका गुस्सा और भी अधिक बढ़ जाता है। यहां हम बात करेंगे ऐसी राशियों की लड़कियों के बारे में जिनका गुस्सा हमेशा सातवें आसमान पर रहता है। इनके आगे किसी की नहीं चलती।

मिथुन राशि: इस राशि की लड़कियां काफी गुस्सैल होती हैं। छोटी-छोटी बातों पर इनका पारा हाई हो जाता है। ये कब किस बात पर भड़क जाएं इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। बेहतर होगा कि इस राशि की लड़कियां जब गुस्से में हों तो उनसें दूरी बना लें। वरना इनका गुस्सा और भी भड़क सकता है। गुस्सा शांत होने पर ये खुद ही बात कर लेती हैं।

सिंह राशि: इस राशि की लड़कियों का गुस्सा किसी ज्वालामुखी से कम नहीं होता। ये गुस्से में कुछ भी भला बुरा बोल देती हैं। इस राशि की लड़कियां जब गुस्से में हों तो इनसें बात करके कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि आप जिनता इन्हें शांत करने की कोशिश करेंगे ये उतना ही भड़कती जाएंगी। (यह भी पढ़ें- सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, धन का संचय कर पाने में भी रहेंगे सफल)

वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियों को जल्दी गुस्सा नहीं आता। लेकिन अगर एक बार ये क्रोध में आ जाएं तो ये किसी को नहीं छोड़तीं। ये गुस्से में पुरानी बातों को भी सामने ले आती हैं। इनके गुस्से को शांत करना लगभग असंभव होता है। इनके गुस्से के आगे इनके पति की भी नहीं चलती।

मकर राशि: इस राशि की लड़कियां बहुत समझदार और शांत स्वभाव की मानी जाती हैं। लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो इनके आगे किसी की नहीं चल पाती। ये गुस्से में अक्सर अपना आपा खो देती हैं। इनके कुछ रिश्ते इनके तेज गुस्से के कारण खराब हो जाते हैं। बेहतर होगा गुस्से में इन्हें अकेला छोड़ दें।