Astrology: ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता है। तुलसी की पूजा करना बहुत ही लाभप्रद बताया गया है। वहीं क्या वन तुलसी को घर पर लगाना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं कि शास्त्रों में इसके क्या कारण बताए गए हैं।
तुलसी दो प्रकार की होती है। रामा तुलसी और श्यामा तुलसी। उसी प्रकार वन तुलसी भी होती है। इसे घर में लगाना अशुभ माना गया है। इसे लगाने पर कई परेशानियां होने की मान्यता है।
घर में वन तुलसी लगाना होता है अशुभ
वन तुलसी को अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। जिसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। इस कारण घर और जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
वन तुलसी लगाने से बढ़ता है गृह क्लेश
मान्यता के अनुसार वन तुलसी घर पर लगाने से गृह क्लेश होता है। घर में आए दिन झगड़े होते रहते हैं। परिवार से सदस्यों के बीच रिश्ते खराब हो जाते हैं। इस कारण कोई भी कार्य सफल नहीं हो पाता है।
कुंडली पर हो सकता है राहु का साया
घर पर वन तुलसी लगाने पर वास्तु दोष हो सकता है। साथ ही मान्यता है कि इसके अशुभ प्रभाव से कुंडली में राहु ग्रह का साया हो सकता है, जिस कारण करियर और कार्यस्थल पर समय आपके विपरीत हो सकता है। साथ ही कई संकटों का भी सामना करना पड़ सकता है।
घर में आती है नकारात्मक ऊर्जा
वन तुलसी को घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। जिसक कारण आपको कार्यो में सफलता नहीं मिलती है। वहीं कई प्रकार का नुकसान भी उठाना पड़ता है।
इस दिशा में कभी न लगाएं तुलसी के पौधे
तुलसी का पौधा घर लगाना शुभ माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे दक्षिण- पूर्व दिशा की ओर कभी नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा अग्नि की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।