Zodiac Sign Astrology: जिस व्यक्ति की जन्म राशि कर्क होती है उस पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। चंद्रमा व्यक्ति को भावुक बनाता है। इस राशि के लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये अपने परिवार वालों से बहुत प्यार करते हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इन लोगों को बातें घुमा फिराकर करना पसंद नहीं आता। ये साफ-सुथरे, सरल शब्दों में अपने दिल की बात किसी से भी बयां कर देते हैं। ये लोग समय के साथ-साथ धनवान बनते चले जाते हैं।
कर्क राशि के जातक दृढ़ निश्चय होते हैं। ये अपना हर रिश्ता बेहद ही ईमानदारी के साथ निभाते हैं। इनके लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं। ये लोग अपने सिद्धांतों पर जीते हैं। ये बाहर से बेहद ही सख्त दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से नरम दिल होते हैं। ये कल्पना शक्ति के धनी होते हैं। इस राशि के जातक अगर किसी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत कर लें तो वहां ये परचम लहरा सकते हैं। इनके पास धन की कोई कमी नहीं रहती। ये लोग पैसा जोड़कर रखने में भी माहिर होते हैं।
इस राशि के लोगों में भाषा और संवाद कौशल का विशेष गुण होता है। इनकी स्मरण शक्ति काफी मजबूत होती है। इन लोगों को यात्राएं करना बेहद पसंद होता है। इस राशि के लोगों को नौकरी और प्यार दोनों में ही स्थायित्व पसंद होता है। ये लोग पैसा बेहद ही सोच समझकर खर्च करते हैं। ये जिस काम को एक बार करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: सबसे अच्छे पति साबित होते हैं इन 4 राशि के पुरुष, अपनी पत्नी का रखते हैं खास ख्याल)
इनकी लव लाइफ काफी अच्छी रहती है। इन्हें बेहद ही चाहने वाली जीवनसाथी मिलता है। ये अपने प्यार का जल्दी से इजहार नहीं कर पाते। ये चाहते हैं कि सामने वाला पहले पहल करे। इस राशि के लोग समर्पित जीवनसाथी बनते हैं। ये अच्छे माता-पिता भी साबित होते हैं। ये दूसरों के मन की बात जानने में भी माहिर होते हैं।