ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है और इन ग्रहों के मैत्री ग्रह भी होते हैं और शत्रु ग्रह भी होते हैं। जब मैत्री ग्रह वाली राशियों के लोग आपस में मिलते हैं तो उनके संबंध अच्छे रहते हैं तो वहीं जब शत्रु ग्रह वाली राशियों के लोग मिलते हैं तो उनके बीच हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन राशियों के ग्रह आपस में शत्रु होते हैं उन राशियों के लोगों की आपस में बिल्कुल भी नहीं पटती। यहां आप जानेंगे ऐसी ही 6 राशियों के लोगों के बारे में जो चाहकर भी एक-दूसरे के दोस्त नहीं बन पाते।

मेष और कर्क राशि: मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोग निडर, साहसी, बातूनी और ऊर्जावान होते हैं। ये लोग सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं। वहीं कर्क राशि के जातक शांत, सौम्य और विनम्र स्वभाव के होते हैं। इनका स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ये अपने से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं। ये एक मां की तरह अपने से जुड़े लोगों का ख्याल रखते हैं। वहीं मेष जातक कर्क राशि वालों के एक दम विपरित होते हैं। जिस वजह से दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं पटती। अगर ये किसी वजह से साथ होते भी हैं तो दोनों के बीच मनमुटाव होते रहते हैं।

कुंभ और वृषभ: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं तो वहीं वृषभ राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। वृषभ राशि के लोग काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। वहीं कुंभ वाले स्वतंत्र और शांत स्वभाव के होते हैं। इन दोनों ही राशियों के लोग हर काम को अपने अनुसार करना चाहते हैं और अपनी इस आदत से जरा भी समझौता नहीं कर पाते। जिस वजह से दोनों राशियों के लोगों के बीच टकराव की स्थिति बनी रहती है। (यह भी पढ़ें- शनि की कृपा से इन बर्थ डेट वाले खूब प्रसिद्धि करते हैं हासिल, PM Modi की भी यही है जन्म तारीख)

मीन और मिथुन: मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। ये लोग सीधे और सरल स्वभाव के होते हैं। साथ ही काफी इमोशनल भी होते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातकों को समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ये लोग थोड़ा अशांत स्वभाव के होते हैं। जरा जरा सी बात पर गुस्सा हो जाते हैं। ज्योतिष अनुसार इन दोनों ही राशियों के लोगों की आपस में बिल्कुल भी नहीं पटती। (यह भी पढ़ें- शनि के मार्गी होते ही मिथुन, धनु समेत इन राशियों के कष्ट होंगे कम, जानिए शनि के मार्गी होने का दिन)