Name Astrology: कहते हैं व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अधिकतर लोग जन्म राशि के अनुसार नाम रखते हैं। ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से आप उसके जीवन से जुड़ी कई खास बातों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप जान सकते हैं कि कौन सा व्यक्ति कैसे स्वभाव का है? उसकी पसंद नापसंद क्या है? उसका करियर कैसा रहेगा? यहां आप जानेंगे कुछ ऐसे ही अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लोगों का नाम शुरू होता है उन्हें बहुत ही किस्मत वाला माना जाता है।
A अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वो काफी मेहनती और धैर्यवान माने जाते हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये अपनी बातों को साफ-साफ कहने में माहिर होते हैं। ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बेहद ही गंभीर होते हैं। कार्यस्थल पर इनके काम की खूब वाहवाही होती है। ये करियर में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।
K अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है उनकी किस्मत भी काफी अच्छी मानी जाती है। ये जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों को दूसरों की मदद करना काफी अच्छा लगता है। ये स्वतंत्र विचार के होते हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं।
M अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वो भी काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। ये अपने तरीके से अपनी लाइफ जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को कम ही मेहनत में अच्छी सफलता हासिल हो जाती है। ये अपने काम को लेकर काफी ईमानदार होते हैं। ये अपने काम से हर जगह प्रशंसा पाते हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: जिन लड़कियों का नाम इन अक्षर से होता है शुरू वो पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली)
T अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वे लोग काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाने की पूरी कोशिश करते हैं। ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। ये बेहद ही बुद्धिमान माने जाते हैं। इनकी तरफ कोई भी जल्दी आकर्षित हो जाता है।
P अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है उन लोगों की बुद्धि तेज माने जाते हैं। ये बड़ी ही चतुराई से अपना कोई भी काम करते हैं। ये हर चीज में जीतना पसंद करते हैं। इनकी यही आदत इन्हें सफलता भी दिलाती हैं। इनके पास पैसों की कमी नहीं रहती। कार्यस्थल पर इनकी एक अलग ही पहचान होती है।