Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। नाम से आप व्यक्ति के गुण-दोष, पसंद-नापसंद का भी पता लगा सकते हैं। यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो बेहद ही बुद्धिमान मानी जाती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये अपनी मेहनत से करियर में सफलता पाती हैं।

M अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वे बेहद ही बुद्धिमान और चतुर होती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। इनके दोस्त बहुद जल्दी बन जाते हैं। ये अपनी मेहनत से करियर में अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। ये काम के प्रति बेहद ही ईमानदार मानी जाती हैं। ये शीघ्र निर्णय लेने में माहिर होती हैं। इन्हें घूमने-फिरने का भी काफी शौक होता है। अत्याधिक गुस्सा करना इनकी कमी है।

T अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो दिमाग की तेज होती हैं। इन्हें हर चीज अपने तरीके से करना पसंद होता है। इन्हें अपने काम में किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। ये एक बार जिस चीज को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही रहती हैं। ये अपनी बात मनवाने में भी माहिर होती हैं। ये बेहद ही साहसी और मेहनती होती हैं। इन्हें सफलता बेहद जल्दी मिलने के आसार रहते हैं। (यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा मेहनती माने जाते हैं इन 4 राशि के जातक, कम उम्र में ही कमा लेते हैं अपार धन-दौलत)

P अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वे भी मेहनत करने में काफी आगे होती हैं। ये अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की भी क्षमता होती है। ये साहसी और धैर्यवान होती हैं। ये जिस काम को अपने हाथ में लेती हैं उसमें जीत हासिल करके ही दम लेती हैं। इनका गुस्सा काफी तेज होता है। इन्हें गलता बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। ये दान-पुण्य के कार्य करने में भी आगे होती हैं। (यह भी पढ़ें- 2022 में किस राशि में विराजमान रहेंगे शनि देव और किन 5 राशियों पर रहेगी उनकी नजर, जानिए)