Name Astrology: लड़का हो या लड़की हर किसी की चाह होती है कि उसे बेहद ही प्यार करने वाला जीवनसाथी मिले। जो उसे समझे और हर स्थिति में उसके साथ खड़ा रहे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ ऐसे अक्षर होते हैं जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो अपने पति के दिल पर राज करती हैं। इन लड़कियों को ऐसा जीवनसाथी मिलता है जो इनकी हर बात समझता है। इनके प्रति ईमानदार होता है और इनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखता है।

B नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपना ऑफिस और घर दोनों अच्छे से संभालने में माहिर होती हैं। इन्हें बेहद ही प्यार करने वाला पति मिलता है। ये अपने पति के दिल पर राज करती हैं। ये हर मुश्किल घड़ी में अपने पति के साथ डटकर खड़ी रहती हैं।

D नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति का खूब प्रेम पाती हैं। ये अपने घर परिवार को खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं। ये अपने पति के दिल पर राज करती हैं। ये अपनी मैरिज लाइफ को खुशनुमा बनाए रखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ करती रहती हैं। (यह भी पढ़ें- शनि ढैय्या की चपेट में आने वाली हैं ये दो राशियां, देखें कही आपकी राशि भी तो इसमें नहीं)

L नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बड़े ही खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती हैं और उनका कभी साथ नहीं छोड़ती हैं। इन्हें पति से भी खूब प्यार मिलता है। इनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहता है।

N नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने हमसफर के दिल पर राज करती हैं। इनका पति हर चीज में इनकी राय लेना पसंद करता है और अधिक से अधिक समय इनके साथ गुजारना पसंद करता है। इनकी मैरिड लाइफ काफी अच्छी रहती है। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: जिन लड़कियों का नाम इन अक्षर से होता है शुरू वो पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली)