Kark Zodiac Sign: कर्क राशि की लड़कियां काफी बुद्धिमान और चतुर मानी जाती हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसी कारण कर्क राशि की लड़कियां काफी भावुक और दूसरों की मदद करने वाली होती हैं। ये काफी महत्वाकांक्षी होती हैं और तरक्की पाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहती हैं। ये रिश्ते निभाने में माहिर होती हैं और अपने लोगों से ये काफी प्यार करती हैं। जानिए कर्क राशि की लड़कियों में और क्या विशेषताएं होती हैं।
इस राशि की लड़कियां एक बार जो काम करने के लिए ठान लेती हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इन्हें वैसे तो कम गुस्सा आता है लेकिन जब आता है तो इनके गुस्से को कंट्रोल करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। ये अपनी बात स्पष्ट तौर पर किसी के सामने कहने में हिचकिचाती नहीं हैं। इन्हें अपने लिए हमेशा ऐसे जीवनसाथी की तलाश रहती है जो इनकी हर बात को समझे। ये अपने पार्टनर के लिए लकी मानी जाती हैं।
शादी के बाद इनके पति की किस्मत चमक जाती है। दोस्ती के मामले में इस राशि की लड़कियां काफी ईमानदार होती हैं। इनका स्वभाव सरल होता है और ये काफी दयालु मानी जाती हैं। ये अपने हर दायित्व को अच्छे से पूरा करती हैं। मेडिकल, मैनेजमेंट, राजनीति और मीडिया में ये बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी ही रहती है। ये आसानी से पैसा कमा लती हैं और उसे जोड़कर रखने का भी प्रयास करती हैं। इन्हें निवेश करना पसंद होता है। ये बहुत बातूनी होती हैं जिस वजह से इनका फ्रेंड सर्कल बहुत बड़ा होता है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त होता है। इस राशि की लड़िकयों में एक खास बात यह है कि ये अधिकतर मस्ती-मजाक के मूड में रहती हैं। जिससे इनके आस-पास के लोग कभी भी बोर नहीं होते। (यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र अनुसार इन उपायों को आजमाकर धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं दूर)
कर्क राशि की लड़कियां किसी से एक दो मुलाकात के बाद ही ज्यादा बात करती हैं। ये कंजूस स्वभाव की मानी जाती हैं। ये पैसों को बेहद ही सोच समझकर खर्च करती हैं। ये बहुत अंडरस्टैंडिंग होती हैं जिस वजह से इनकी लव लाइफ और मैरिड लाइफ खुशनुमा बनी रहती है। (यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में शनि कब करेंगे प्रवेश? जानिए किन राशियों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती या ढैय्या और किन्हें मिलेगी मुक्ति)