Horoscope Today, Daily Rashifal 09 September 2022: मेष : आज व्यवसाय में नवीन कार्य हो सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय सावधान रहना होगा। कारोबार में सुधार होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
वृष : आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का व्यय हो सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
मिथुन : आज नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाए तो बेहतर रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
कर्क : कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। आप जीवनसाथी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह : आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या : नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी बढ़ेंगे। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आज का दिन धन के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला : जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। कारोबार में कोई नया निवेश हो सकता है। आय में कमी आ सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
वृश्चिक : आज नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचकर रहें। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु : आज कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।आपको किसी निवेश संबंधी योजना में सोच समझकर धन लगाना होगा। जीवन साथी से चल रही अनबन समाप्त होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा।
मकर : कारोबार के विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आपको किसी बिजनेस संबंधी समस्या के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
कुंभ : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन : परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
