शनि 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर हैं। ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी गति से राशि बदलने वाला ग्रह माना जाता है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल तक का समय लग जाता है। इस तरह से शनि अपना राशि चक्र लगभग 30 सालों में पूरा करता है। शनि का प्रभाव किसी भी राशि पर लंबे समय तक रहता है। शनि 2022 में यानी अगले साल राशि बदलने जा रहे हैं। जानिए किस राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा।
इस राशि पर शुरू होगा शनि साढ़े साती का दूसरा चरण: शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। आपको बता दें कि शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती शुरू होती है तो किसी पर शनि की ढैय्या। शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। एक चरण ढाई साल का होता है। पहले चरण में व्यक्ति को मानसिक कष्ट होते हैं। दूसरे चरण में आर्थिक और शारीरिक कष्ट जबकि तीसरे और अंतिम चरण में शनि दोनों चरणों में हुए नुकसान की भरपाई कराते हैं। इसलिए शनि की साढ़े साती उतरते समय अच्छी होती है। बता दें कि शनि के राशि परिवर्तन करने से कुंभ वालों पर इसका दूसरा चरण शुरू हो जाएगा।
कुंभ राशि के जातक रहें सतर्क: साढ़े साती की इस अवधि में व्यवसायिक तथा पारिवारिक लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। घर-परिवार से दूरी रहती है। शारीरिक रोगों का सामना करना पड़ सकता है। धन-संपति से जुड़े मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस चरण में किसी भी कार्य को करने के लिए सामान्य से अधिक कोशिश करनी पड़ती है। मित्रों का साथ नहीं मिलता है। यह भी पढ़ें- अपने मूलांक से जानिए किसके साथ जमेगी आपकी जोड़ी और किसके साथ नहीं
शनि साढ़े साती के दौरान किन बातों का रखें ध्यान:
इस दौरान जोखिम से भरे कार्यों को करने से बचना चाहिए।
कार्य स्थल पर या घर पर किसी भी तरह के तर्क-वितर्क से बचना चाहिए।
गाड़ी सावधानी से चलानी चाहिए।
रात में यात्रा करने से बचना चाहिए।
कानूनी मामलों में फंसने से बचना चाहिए।
शनिवार और मंगलवार को शराब या मांसाहारी भोजन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
निवार और मंगलवार को काले कपड़े या चमड़े के सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।
किसी भी तरह के अवैध या गलत कार्यों में भाग नहीं लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- राज योग के साथ जन्मे होते हैं इन 4 राशि के लोग, इन्हें धन कुबेर बनने से कोई नहीं रोक सकता