Shani Sade Sati On Dhanu Rashi: हर व्यक्ति को अपनी पूरी उम्र में कम से कम तीन बार शनि साढ़े साती का सामना करना ही पड़ता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि शनि की ये दशा सभी के लिए बुरी ही हो। कुछ लोगों के लिए साढ़े साती वरदान भी साबित होती है। अब किस व्यक्ति पर शनि साढ़े साती का कैसा असर पड़ेगा ये तो व्यक्ति विशेष की कुंडली पर निर्भर करता है। मंद गति के कारण शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं। ढाई साल बाद शनि 29 अप्रैल 2022 में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं।

शनि 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि का प्रवेश करीब 30 साल बाद होने जा रहा है। बता दें शनि इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। शनि का कुंभ राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए सुखद साबित होगा तो कुछ के लिए परेशानियां बढ़ाने वाला। शनि के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जो काम आपके शनि की महादशा के कारण रूके हुए थे वो बनने शुरू हो जायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार रहेंगे।

इसके अलावा मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इस राशि के जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में नहीं है उन्हें इस दौरान बेहद ही सतर्क रहना होगा। खासकर आर्थिक मामलों को लेकर आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अकेले यात्रा करने से बचें। मीन के अलावा 2022 में मकर और कुंभ वालों पर भी शनि साढ़े साती रहेगी। (यह भी पढ़ें- Astrology: इन राशियों की लड़कियों का गुस्सा होता है बहुत तेज, इनके आगे इनके पति की भी नहीं चलती)

शनि ढैय्या की बात करें मिथुन और तुला वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि की ये दशा शुरू हो जाएगी। बता दें शनि की दशा की अवधि ढाई साल की होती है (यह भी पढ़ें- सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, धन का संचय कर पाने में भी रहेंगे सफल)