Shani Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। 2022 में शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि के राशि बदलते ही कुछ राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी तो कुछ पर शनि साढ़े साती। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। 29 अप्रैल 2022 से ये कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। जानिए इस गोचर से किन 4 राशि वालों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर लाभप्रद साबित होगा। करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी। वेतन में वृद्धि के प्रबल आसार रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। जो जातक लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। मनचाही जॉब मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। कुल मिलाकर नौकरी के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।
सिंह राशि: इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रतीयोग परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में जबरदस्त तरक्की मिलने के संकेत है। सैलरी बढ़ सकती है।
कन्या राशि: इस राशि के लोगों के लिए शनि का गोचर अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। पुराने कर्ज का निपटारा कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त होगा। हर चुनौती का अच्छे से सामना कर पायेंगे। (यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियां अच्छी पत्नी होती हैं साबित, इनके पास पैसों की नहीं होती कभी कमी)
धनु राशि: इस राशि के लोगों की आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की बचत करने में आप कामयाब रहेंगे। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से धन की प्राप्ति हो सकती है।