Vidur Niti In Hindi: चाणक्य नीति की तरह ही विदुर की नीतियों को भी पढ़ना लोग काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि विदुर नीति वास्तव में महात्मा विदुर और हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र के बीच महाभारत युद्ध से पहले हुआ संवाद है। इस चर्चा का वर्णन महाभारत के उद्योग पर्व में भी देखने को मिलता है। यही संवाद विदुर की नीतियां कहलायीं।
श्लोक:
अष्टौ गुणा: पुरुषं दीपयन्ति, प्रज्ञा च कौल्यं च दम: श्रतुं च!
पराक्रमश्चबहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥
अर्थ- विदुर जी के अनुसार इन आठ गुणों से व्यक्ति की बहुत प्रशंसा होती है- 1. बुद्धि, 2. कुलीनता, 3. मन का संयम, 4. ज्ञान, 5. बहादुरी, 6. कम बोलना, 7. दान देना और 8. दूसरे के उपकार को याद रखना।
बुद्धि- लाइफ में सफलता उसी व्यक्ति के हाथ लगती है जो अपनी बुद्धि का सही उपयोग करना जानता है। जो व्यक्ति बिना सोच-समझे कार्य करता है उसे हमेशा असफलता ही हासिल होती है। सपने में क्यों दिखाई देते हैं सांप, जानिए क्या कालसर्प दोष से है इसका कोई कनेक्शन
कुलीनता- जिस व्यक्ति का व्यवहार सरल और सहज होता है उसे सब पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का सभी सम्मान करते हैं।
मन का संयम- जो व्यक्ति अपनी सभी इंद्रियों को नियंत्रण में रखता है वो महान कहलाता है। ऐसा व्यक्ति अन्य मनुष्यों को भी रास्ता दिखाता है।
ज्ञान- जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है वह हर समस्या का सामना करने में सक्षम होता है। ऐसे लोग अपने ज्ञान के बल पर किसी को भी मात दे सकते हैं। इन लोगों की समाज में खूब प्रशंसा होती है।
पराक्रमी यानी बहादुर- पराक्रमी व्यक्ति अपने हर काम को निडरता के साथ करता है। वह अपने दम पर प्रसिद्धि पाता है। ऐसे लोग कठिन परिस्थितियों में भी घबराते नहीं है और दूसरों की भी मदद करते हैं। लाइफ में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति? इस बारे में बताती है हथेली की ये रेखाएं
कम बोलने वाला- जो व्यक्ति हर बात को सोच-समझकर बोलता है वह अपनी लाइफ में प्रसिद्ध होता है। वहीं जो व्यक्ति ज्यादा बोलते हैं जिन्हें कब क्या बोलना है यह नहीं पता होता उनका कोई सम्मान नहीं करता।
क्षमता के अनुसार दान- दान को सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। जो व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार दान करता है वे लाइफ में खूब तरक्की करता है और ऐसे लोगों का सभी सम्मान भी करते हैं।
दूसरों का उपकार याद रखने वाले- जीवन में कभी न कभी किसी की भी मदद की जरूरत पड़ ही जाती है। जो लोग मदद करने वालों को याद रखते हैं और जरूरत पड़ने पर उनके सुख-दुख में भी साथ देते हैं वे प्रसिद्धि पाते हैं।