Vastu Tips For Home: घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक किसे नहीं होता है। वास्तु शास्त्र अनुसार पेड़-पौधे घर के वातावरण को ही शुद्ध नहीं करते बल्कि जीवन में खुशहाली भी लाते हैं। कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें लगाने से घर में सुख और समृद्धि आने की मान्यता है। वास्तु की मानें तो ये पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है साथ ही घर परिवार के लोगों की तरक्की भी होने लगती है। जानिए ये कौन से 5 पौधे हैं।

तुलसी: ये पौधा अमूमन हर किसी के घर में देखने को मिल जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से तो तुलसी का सेवन करना फायदेमंद है ही साथ ही इस घर में लगाने से सुख समृद्धि आने की भी मान्यता है। लेकिन तुलसी का पौधा घर में हो तो कुछ विशेष बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। इसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसे लगाने की सही जगह पूर्व दिशा या ईशान कोण मानी गई है। रविवार के दिन तुलसी को स्पर्श नहीं किया जाता है।

शमी: इस पौधे का संबंध शमी देव से माना जाता है। इस पौधे को घर के बाहर बाएं तरफ लगाना चाहिए। साथ ही इसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। मान्यता है इस पौधे को लगाने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही शनि ग्रह भी मजबूत होता है।

हल्दी: इस पौधे को घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे लगाने की उत्तम जगह उत्तर या पूर्व दिशा मानी जाती है। इस पौधे की रोजाना पूजा करने से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। ये पौधा घर से निगेटिव एनर्जी को दूर करता है। (यह भी पढ़ें- इन जन्म तारीख वाली लड़कियां पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली, इन पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान)

मनी ट्री या क्रासुला: इसे जेड प्लांट भी कहते हैं। मान्यता है इसे घर में लगाने से धन लाभ होता है। इसे गेट के पास प्रवेश द्वार पर अंदर की तरफ लगाना चाहिए। ये पौधा धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है। ये धन को अपनी तरफ खींचता है।

बांस के पौधे: वास्तु अनुसार घर में बांस के पौधे लगाने से सुख-समृद्धि आती है। छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर ईशान कोण या उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक तरक्की होती है। वास्तु के अनुसार बांस के 6 डंठल धन को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। (यह भी पढ़ें- दिसंबर महीने में इन 4 राशि वालों के सौभाग्य में हो सकती है वृद्धि, धन-दौलत में बढ़ोतरी के आसार)